Thursday, May 7, 2026

पुलिस को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार

Share

पुलिस को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार

फतेहपुर. थाना क्षेत्र के धनेता से एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार युवक की पहचान पहाड़पुर निवासी प्रह्लाद पासवान के रूप में हुई है. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रह्लाद पासवान ने गश्त में रहे एसआइ अंबुज कुमार को फोन कर अभद्र व्यवहार किया था. साथ ही धमकी भी दी थी. जब एसआइ ने फोन को डिस्कनेक्ट किया, तो उसने थाने के सरकारी नंबर पर फोन कर थाना प्रभारी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया. बार-बार समझाने के बाद भी उसके व्यवहार में बदलाव नहीं हुआ, तो इस मामले में शिकायत दर्ज की गयी. उसे गिरफ्तार करने के लिए मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी की गयी और धनेता गांव के एक मकान से उसे गिरफ्तार किया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News