Thursday, July 2, 2026

पालीगंज में एक अज्ञात डंपर ने BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई।

Share

पालीगंज। थाना क्षेत्र के के एनएच-139 मुख्य पथ पर अकुंरी गांव के धर्मकांटा समीप अनियंत्रित ट्रक ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 139 मुख्यपथ को जाम कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पालीगंज पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

पालीगंज थाना क्षेत्र के अकुंरी गांव निवासी श्रीनिवास शर्मा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान में सक्रिय सदस्य थे। शनिवार को अपने घर से भूमि का कागजात को लेकर अंचल कार्यालय पालीगंज की ओर बाइक से जा रहे थे।

एनएच 139 मुख्यपथ पर अंकुरी धर्मकांटा के समीप एक अज्ञात अनियंत्रित डंपर ने रौंद दिया, जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

हादसे के बाद आसपास लोग जुट गये और जख्मी हालत में पालीगंज अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा की मौत की खबर मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा किया। श्रीनिवास शार्म के तीन पुत्र में एक अमेरिका तथा दूसरे मुंबई में सरकारी सेवा में हैं। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पालीगंज भेज दिया है।

Read more

Local News