Wednesday, May 6, 2026

पटना सहित 14 जिलों का लुढ़का तापमान, आज कैसा रहेगा मौसम?

Share

पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से पटना सहित बिहार के 14 जिलों में तापमान गिर गया है, जिससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। पटना और आसपास के इलाकों में आज मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है, लेकिन सुबह-शाम ठंड रहेगी।

पटना। प्रदेश के अधिसंख्य भागों में कोहरे छाए रहने के साथ पछुआ के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह-शाम गुलाबी ठंड का प्रभाव रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, चार से पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष गिरावट की संभावना नहीं है। तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

शनिवार को पटना सहित 14 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस एवं 30.2 डिग्री सेल्सियस के साथ अररिया के फारबिसगंज में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। पटना व आसपास इलाकों में पछुआ के कारण मौसम शुष्क बने होने के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड का असर बना रहा।

कुछ स्थानों पर हल्के स्तर का कोहरा छाए रहा। सबसे कम दृश्यता आठ सौ मीटर पूर्णिया में दर्ज हुआ। शनिवार को पटना सहित 12 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। माैसम विभाग के अनुसार दिसंबर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में भारी गिरावट आने के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी। नवंबर में तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ धीरे-धीरे ठंड में वृद्धि की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
पटना27.315.8
गया26.611.8
भागलपुर26.314.6
मुजफ्फरपुर26.015.2

Read more

Local News