पटना। पटना विश्वविद्यालय में घोषणा के अनुरूप में यूजी स्तरीय पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया नौ मई शुरू होनी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से यह प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई।
विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो. कामेश्वर पंडित ने बताया कि पहले एक पोर्टल पर से यूजी के सामान्य कोर्स और सेल्फ फाइनांस के विद्यार्थियों का आवेदन किया जाना था। अब नए निर्णय के तहत सेल्फ फाइनांस के विद्यार्थियों के अलग से पोर्टल बनाया बनाया गया है। यह तकनीकी दिक्कत दूर कर लिया गया है।
13 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू
13 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सभी आवेदन समर्थन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। छात्रों को दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का मौका सोमवार से 30 मई तक मिलेगा।
वहीं, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में स्नातक दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 मई से शुरू होगा। विश्वविद्यालय ने अभी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि जारी नहीं की है। विश्वविद्यालय भी दाखिले की पूरी प्रक्रिया समर्थ पोर्टल से होगी।


