Saturday, May 2, 2026

पटना का गांधी मैदान 11 से 25 जनवरी 2026 तक गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के कारण आम लोगों के लिए बंद रहेगा।

Share

पटना का गांधी मैदान 11 से 25 जनवरी 2026 तक गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के कारण आम लोगों के लिए बंद रहेगा। जिला प्रशासन ने सुरक्षा और परेड पूर्वाभ्यास के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। इस दौरान मॉर्निंग वॉक सहित सभी सार्वजनिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। 26 जनवरी को समारोह के लिए मैदान जनता के लिए खुलेगा

पटना। गांधी मैदान में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह–2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, 11 जनवरी से 25 जनवरी तक गांधी मैदान आम लोगों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान मार्निंग वाक, इवनिंग वाक सहित सभी प्रकार की गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा।

जिलाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय स्तर पर वृहद रूप से मनाया जाता है, जिसके लिए विभिन्न विभागों द्वारा मैदान में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

संपूर्ण गांधी मैदान को चार जोन में बांटा गया है। परेड का पूर्वाभ्यास 11 जनवरी से शुरू होगा और अंतिम पूर्वाभ्यास 25 जनवरी को किया जाएगा।

सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर इस अवधि में केवल संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को ही गांधी मैदान में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

हालांकि, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के दिन आम जनता के लिए गांधी मैदान खोला जाएगा, ताकि लोग राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रम में भाग ले सकें।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में प्रतिबंध का पालन करें और प्रशासन को सहयोग दें। यह आदेश 11 से 26 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा।

Read more

Local News