Friday, April 17, 2026

पंजाब से बिहार ले जा रही अवैध शराब से भरे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा है. इसमें 45 लाख की शराब बरामद की गई है.

Share

ILLEGAL LIQUOR RECOVERED IN GARHWA|

गढ़वा: जिले के श्री बंशीधर नगर थाने की पुलिस को होली से पहले बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने उतर प्रदेश के रास्ते बिहार ले जा रही एक ट्रक अवैध विदेशी शराब को जब्त किया है. जब्त शराब लगभग 45 लाख रुपए की बताई जा रही है. यह जानकारी रविवार को श्री बंशीधर नगर थाना में सडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने दी.

एसडीपीओ ने बताया कि एसपी के द्वारा गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उत्तर प्रदेश की ओर से अवैध विदेशी शराब लोड एक ट्रक नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के पाल्हे कला निमियाडीह स्थित एनएच 75 के किनारे एक ढाबे पर खड़ा है. एसडीपीओ ने बताया कि एसपी के निर्देशानुसार उनके नेतृत्व में एक टीम गठित कर कार्रवाई की गई. मौके से अलग-अलग कंपनी के 715 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई है

धान की भूसी के बीच छिपाई गई थी शराब

गठीत टीम द्वारा ढाबे के पास पहुंच कर पूरे मामले की जांच की गई. जांच के दौरान ढाबा के बाहर खड़ी मध्य प्रदेश नंबर ट्रक की भी जांच की गई. जांच के दौरान चालक से ट्रक में लोड सामान के बारे में पूछताछ की गई तो चालक के द्वारा ट्रक में प्लास्टिक स्क्रैप लोड होने की बात बताई गई. चालक से जब प्लास्टिक स्क्रैप से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया तो वह दस्तावेज सही नहीं पाया गया. जिसके बाद चालक के सामने ट्रक को खोला गया तो ट्रक में धान की भूसी से भरी प्लास्टिक बोरी पाई गयी. जिसे हटाने पर अवैध विदेशी शराब होने की खुलासा हुआ.

पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी शराब

  • एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के क्रम में ट्रक चालक ने बताया कि अवैध विदेशी शराब को संगठित गिरोह के द्वारा पंजाब से पटना में होली त्यौहार के लिए सप्लाई की जानी थी. पुलिस और सेल टैक्स ऑफिसर से बचने के लिए गुरुजी नाम के व्यक्ति फोन पर लोकेशन देते हुए चल रहा था. बाद में पुलिस ट्रक को जब्त कर थाने ले आई. साथ ही चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Read more

Local News