Friday, April 10, 2026

नीतीश के साथ गठबंधन कर नहीं मारेंगे पैर पर कुल्हाड़ी : तेजस्वी

Share

तेजस्वी यादव ने बगहा में प्रेस वार्ता के दौरान नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में पलायन, गरीबी और बेरोजगारी बढ़ रही है।

बगहा। नीतीश कुमार के साथ गठबंधन कर अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी थोड़े मारेंगे। सीएम थक चुके हैं। 90 फसदी अधिकारी जो काम करने वाले हैं वे संटिंग हैं, उनको जगह नहीं मिली है। उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कही। वे कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के लिए बगहा पहुंचे थे, जहां प्रेस वार्ता में उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कहा कि सीएम प्रगति नहीं दुर्गति यात्रा कर रहे हैं। शुक्रवार को राजद नेता दीपक यादव द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार व मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। कहा कि नीति आयोग के अनुसार पलायन, गरीबी और बेरोजगारी के मामलों में बिहार टॉप पर है। 20 वर्षों से बिहार में सत्ता पर काबिज नीतीश कुमार ने बिहार के विकास हेतु क्या कदम उठाया जो आज भी बिहार पिछड़ा है। विशेष राज्य की बात करने वाले नीतीश कुमार आज केंद्र सरकार पर विशेष राज्य के लिए दबाव क्यों नहीं बनाते? मुख्यमंत्री थक गये हैं और मौन हैं। तेजस्वी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता औऱ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल नें बिहार वासियों को कोई गाली नहीं दी। एडिसन वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने को लेकर उनका बयान था। बात का बतंगड़ बनाया जा रहा है।

Read more

Local News