Sunday, May 24, 2026

नीतीश कुमार के लिए ये क्या बोल गए तेजस्वी? लालू यादव की उम्मीद पर फेरा पानी

Share

लालू यादव के छोटे पुत्र और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर जोरदार हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार दुर्गति यात्रा पर निकले हैं और उनके पास कोई विजन नहीं रह गया है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में प्रशासनिक अराजकता फैल चुकी है। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश की बैठक में डीजीपी की कोई वैल्यू नहीं रह गई है

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए दरवाजा खोलने की बात कही, वहीं उनके छोटे पुत्र और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर जोरदार हमला बोला।

तेजस्वी बोले- नीतीश कुमार दुर्गति यात्रा पर निकले
पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव वाल्मीकिनगर, बगहा और रामनगर विधानसभा के पंचायत अध्यक्षों के साथ बैठक करने के लिए बगहा पहुंच गए। वे चीनी मिल परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री दुर्गति यात्रा पर निकले हैं। मुख्यमंत्री के पास कोई विजन नहीं रह गया है।

सीएम नीतीश तो डीजीपी और सीएस को पूछते भी नहीं
बिहार में प्रशासनिक अराजकता फैल चुकी है। मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक का पद 𝐎𝐫𝐧𝐚𝐦𝐞𝐧𝐭𝐚𝐥 (दिखावटी व आलंकारिक) रह गया है। सीएम ने 𝐂𝐒 और 𝐃𝐆𝐏 पद को सजावटी भी नहीं छोड़ा। मुख्य सचिव और 𝐃𝐆𝐏 को यात्रा और समीक्षा बैठक के दौरान अब बुलाया ही नहीं जाता। अगर बुलाया भी जाता है तो वरीयता को साइडलाइन कर एक कोने में जगह दे दी जाती है।

Read more

Local News