Sunday, May 31, 2026

धनबाद हिंसक झड़प मामले में एक्शन में एसएसपी, कहा- जिसने भी ऐसा किया है उसे छोड़ेंगे नहीं..

Share

  • धनबाद: बीसीसीएल एरिया 3 के बाबुडीह में संचालित हिलटॉप आउटसोर्सिंग में 9 जनवरी को हुए हिंसक झड़प और बाघमारा एसडीपीओ पर हमला की घटना की जांच है. घटना के मुख्य अभियुक्त जेएमएम नेता कारु यादव की गिरफ्तारी और आय के स्रोत की जांच चल रही है.
  • इस मामले को लेकर एसएसपी ने कहा कि 9 जनवरी को हिलटॉप आउटसोर्सिंग में दो पक्षों में हिंसक झड़प की घटना हुई थी. साथ ही सांसद कार्यालय को आग लगा दी गयी थी और बाघमारा एसडीपीओ पर हमला कर घायल कर दिया था. इस घटना को लेकर 30 टीम बनाई गई है, जो इसकी जांच कर रही है. एसएसपी ने कहा कि अब तक 7 एफआईआर दर्ज किया गया है. इस मामले पर अब तक 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. घटना में जिम्मेदार लोगों को जल्द गिरफ्त में लेकर स्पीडी ट्रायल कर सजा दिलायी जाएगी….
  • सोमवार को एसएसपी एचपी जनार्दनन मधुबन थाना पहुंचकर अब तक हुए कार्रवाई की जानकारी ली. साथ ही विवाद वाली जमीन की मापी सरकारी अमीन से कराई जा रही है. इस मौके पर सैकड़ों पुलिस के साथ आशाकोठी पहुंच कर जांच पड़ताल किए. इस मौके पर ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक डीएसपी और मुख्यालय 1 डीएसपी मौजूद रहे
  • एसएसपी ने कहा कि आशाकोठी आपराधिक वारदात करने का अड्डा बन गया है. जहां बिहार के जमुई, गया के रहने वाले लोग स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं. अवैध कोयला कारोबार करना और आउटसोर्सिंग कंपनी में वर्चस्व स्थापित करने का कोशिश की जा रही थी. उन्होंने कहा कि कारु यादव की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है. घटना के जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापामारी की जा रही है. इलाजरत बाघमारा एसडीपीओ की हालत अब खतरे से बाहर है.

एसएसपी ने कहा कि बीसीसीएल एरिया 3, जीएम और गिरिडीह सांसद के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है, उनलोगों की भूमिका की जांच की जा रही है. रैयतों के विरोध के बावजूद जीएम द्वारा कंपनी का काम चालू कराया गया था, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. जेएमएम नेता के मार्केट कॉम्प्लेक्स से सीसीटीवी डीवीआर जब्त किया गया है, जिसमें महत्वपूर्ण साक्ष्य हाथ लगे हैं. वहीं जमीन की मापी करने वाले अमीन ने कहा कि ग्रामीण एसपी के निर्देश पर जमीन की मापी हो रही है, आशाकोठी की जमीन रैयती है.

Read more

Local News