Ranchi News, 4 November 2026: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के प्रतिनिधि सदस्य पद के लिए बुधवार को हुए चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद पर अभय कुमार चतुर्वेदी ने जीत दर्ज की। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर रिंकू भगत और BCI प्रतिनिधि सदस्य के रूप में प्रशांत कुमार सिंह निर्वाचित हुए हैं।
अध्यक्ष पद पर अभय कुमार चतुर्वेदी की जीत
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष पद के लिए अभय कुमार चतुर्वेदी और निलेश कुमार चुनाव मैदान में थे। मतदान के बाद अभय कुमार चतुर्वेदी को विजेता घोषित किया गया।
रिंकू भगत बने उपाध्यक्ष
उपाध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों के बीच मुकाबला था। इनमें रिंकू भगत, अनिल कुमार महतो, मधुलता रानी और मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव शामिल थे। इस पद पर रिंकू भगत ने जीत हासिल की।
प्रशांत कुमार सिंह BCI प्रतिनिधि निर्वाचित
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के प्रतिनिधि सदस्य पद के लिए प्रशांत कुमार सिंह, संजय कुमार विद्रोही और मनोज कुमार-दो चुनाव मैदान में थे। इस पद पर प्रशांत कुमार सिंह ने जीत दर्ज की।
डोरंडा स्थित कार्यालय में हुआ मतदान
चुनाव के लिए बुधवार सुबह 11:15 बजे से रांची के डोरंडा स्थित झारखंड स्टेट बार काउंसिल कार्यालय में मतदान कराया गया। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीनों पदों के परिणाम घोषित किए गए।
