Thursday, June 25, 2026

झारखंड लोक सेवा आयोग की झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलाग) मुख्य परीक्षा 25 से 27 जुलाई तक आयोजित होगी।

Share

झारखंड लोक सेवा आयोग की झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलाग) मुख्य परीक्षा 25 से 27 जुलाई तक आयोजित होगी। प्रारंभिक परीक्षा के अंतिम माडल उत्तर में दो प्रश्न ड्राॅप किए गए हैं, जबकि एक प्रश्न के दो विकल्प सही पाए गए हैं।

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग की झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलाग) मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2023 25 जुलाई से 27 जुलाई तक होगी। आयोग ने इस परीक्षा की संभावित तिथि तय कर दी है।

  • इससे पहले आयोग ने 10 मई को आयोजित इसकी प्रारंभिक परीक्षा का अंतिम माडल उत्तर प्रकाशित कर दिया है। इससे पहले आयोग ने सामान्य अध्ययन (प्रथम पत्र) एवं सामान्य अध्ययन (द्वितीय पत्र) के प्रश्नपत्रों का प्रारंभिक माॅडल उत्तर जारी करते हुए उसपर अभ्यर्थियों से दो से पांच जून तक आपत्तियां मांगी थी।

निर्धारित तिथि तक अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों पर आयोग द्वारा विषय-विशेषज्ञों से समीक्षा कराने के बाद प्रारंभिक परीक्षा के दोनों पत्रों का अंतिम माॅडल उत्तर प्रकाशित किया है। अंतिम माॅडल उत्तर में आयोग ने दो प्रश्नों के गलत होने के कारण उसे ड्राॅप किया है। वहीं, एक प्रश्न में दो विकल्प सही पाए गए हैं।

Read more

Local News