Sunday, May 10, 2026

झारखंड में शीतलहर जारी, आसमान में छाए रहेंगे बादल, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Share

रांची: झारखंड के अधिकांश जिलों में सुबह की शुरुआत हल्के से मध्यम कोहरे के साथ हुई, जिसके बाद आसमान में आंशिक बादलों के छाने से तापमान पर असर पड़ा. पिछले 24 घंटे में राज्य का सबसे कम तापमान हजारीबाग में 7.7℃ रिकॉर्ड किया गया, जबकि राज्य का अधिकतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में 27.4℃ रिकॉर्ड किया गया. इस दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. राज्य में न्यूनतम तापमान में वृद्धि और अधिकतम तापमान में कमी के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि के बावजूद ठंड अधिक महसूस की गई.

राज्य के कुछ मुख्य जिले/शहरों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान

  • रांची – 10.4 – 23.6
  • जमशेदपुर – 12.6 – 25.8
  • डाल्टनगंज – 12.0 – 25.8
  • बोकारो – 10.5 – 23.1
  • चाईबासा – 10.2 – 27.4
  • देवघर – 11.9 – 23.1
  • गढ़वा – 11.7 – 19.3
  • गोड्डा – जारी नहीं – 20.5
  • हजारीबाग – 7.7 – 20.2
  • सरायकेला – 13.0 – जारी नहीं

जानें, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

  • मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की ओर से जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 16 जनवरी की सुबह राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे या धुंध के साथ शुरू होगी. कोहरा छंटने के बाद आसमान में आंशिक बादल बनने की संभावना है. साथ ही रांची और आसपास के इलाकों का तापमान 12 ℃ से 24 ℃ के बीच रहने की संभावना है.
  • वहीं 17-18 जनवरी की सुबह हल्का कोहरा या धुंध बनने के बाद आसमान में आंशिक बादल बनने की संभावना है.
  • 19 जनवरी की सुबह कोहरे और धुंध के साथ शुरू होगी, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ ​​होता जाएगा.
  • फिर 20 जनवरी को दिन की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ होगी, लेकिन उसके बाद अधिकांश जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे.

Read more

Local News