Sunday, September 27, 2026

झारखंड में आज भी बारिश के आसार, गरज-चमक के साथ 40 किमी तक चल सकती हैं हवाएं.

Share

रांची: झारखंड में रविवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछार और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

27 सितंबर को राज्य में गरज-चमक और वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बिजली चमकने के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

रांची समेत मध्य झारखंड के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में बारिश और गरज-चमक का असर देखने को मिल सकता है।

दक्षिणी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में भी गरज के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।

वहीं पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। संताल परगना के देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है।

28 सितंबर से कमजोर होगा मौसम का असर

मौसम विभाग के अनुसार 28 सितंबर से राज्य में किसी बड़ी मौसम चेतावनी की संभावना नहीं है। हालांकि 28 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है।

इस बीच राज्य के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने का अनुमान है। बारिश का दौर कमजोर पड़ने के बाद कई इलाकों में तापमान बढ़ने से गर्मी का असर फिर महसूस हो सकता है।

Read more

Local News