मेष- यह सप्ताह आपके लिए मध्यम फलदायक रहने वाला है. आपको अपने प्रेमी को संभालने की जरूरत है, क्योंकि कुछ उलझने के कारण आपके रिश्ते में समस्याएं बढ़ेंगी. पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे. ग्रहस्थ जीवन में जी रहे लोग अपने साथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं. आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा. आपको अपने धन पर इस सप्ताह पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है और आप अपनी इनकम के सोर्स को बढ़ाएं. ताकि इस सप्ताह करियर में आपको समस्याएं रहेंगी. बिजनेस कर रहे लोगों को इस सप्ताह किसी नए काम में नुकसान हो सकता है इसलिए आप अनुभव व्यक्तियों की सलाह लें. आपको अपनी नौकरी पर पूरा ध्यान देने देना होगा नहीं तो अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं. विद्यार्थियों को अपनी मेहनत पर इस सप्ताह भरोसा रखना होगा. यदि आप किसी प्रोफेशनल कोर्स को करने के लिए सोच रहे थे तो इस सप्ताह आप उसे भी करने की शुरुआत कर सकते हैं. आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा. आपको कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर भी तनाव हो सकता है. आप अपने दिनचर्या में कोई बदलाव न करें.
वृषभ- यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आप अपनी सेहत में कोई समस्या महसूस करेंगे. आपको इस सप्ताह कोई त्वचा और आंखों से संबंधित समस्या होने की संभावना है. आपको कोई शुगर बीपी आदि जैसी समस्या भी परेशान कर सकती है. प्रेमी लोगों को चल रही समस्याओं को दूर करने की कोशिश करनी होगी. वैवाहिक जीवन मे खुशियां आएंगी. यह सप्ताह आपके खर्चों को बढ़ाएगा. आप मनचाही चीजों पर खर्च करेंगे. आपको दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा. विद्यार्थियों को इस सप्ताह अपने पढ़ाई पर ध्यान देना होगा. आप किसी नए रिसर्च की और भी रुख कर सकते हैं. बिजनेस में आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. नौकरी में आपको कोई खुशखबरी मिलेगी. आपको सहयोगियों से मदद मिलेगी और आपका प्रमोशन भी हो सकता है.
मिथुन- यह सप्ताह आपके लिए सोच-समझकर कामों में आगे बढ़ाने के लिए रहेगा. किसी पुरानी बात को लेकर यदि कोई विवाद हुआ है तो आप आपसी समझदारी से सुलझा सकते हैं. धन के मामले में आपको अच्छे लाभ मिलेंगे और आपके आगे स्रोत भी बढ़ेंगे. आप अपने बिजनेस की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन इस समय आप किसी से धन उधार ना लें. आप नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं. इस सप्ताह अपने जीवनसाथी के लिए किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं, जिससे उनकी तरक्की होगी. आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है. नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक काम मिलने से प्रसन्नता होगी. विद्यार्थियों के मन में इस सप्ताह उलझन रहने से कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. आपको अपनी पढ़ाई को लेकर सतर्क रहना होगा. आपकी सेहत इस सप्ताह अच्छे रहने वाली है.
कर्क- यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए किया सप्ताह थोड़ा कमजोर रहेगा. आप इच्छा का इजहार कर सकते हैं और उनके साथ कैसे रोमांटिक डेट पर जाने की प्लानिंग करेंगे. आपको इस सप्ताह अपने रिश्ते में चल रही दूरियों को कम करने के लिए कुछ समय उनके साथ बिताना होगा. आप अपने धन को लेकर सप्ताह सावधान रहना होगा और यदि आपने किसी योजना में बिना सोचे समझे धन लगाया, तो नुकसान हो सकता है. आप घूमने फिरने पर इस सप्ताह अच्छा धन खर्च करेंगे. बिजनेस कर रहे लोगों के लिए इस सप्ताह कुछ योजनाओं पर ब्रेक लग सकता है. नौकरी को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे, विद्यार्थियों की उनकी मेहनत के अनुसार ही फल मिलेगा, इसलिए आपको अपनी मेहनत जारी रखनी होगी. आप किसी नए कोर्स की ओर भी रुख कर सकते हैं और कुछ प्रतियोगिताओं में भी आप भाग लेंगे. इस सप्ताह आपकी सेहत में कुछ कमजोरी महसूस होगी.
सिंह- यह सप्ताह आपके लिए तनाव भरा रहने वाला है. इस सप्ताह प्रेम में पड़े लोगों को अपने साथी के मनमाने व्यवहार के कारण समस्या आएगी और अहम उनके रिश्ते पर हावी रहेगा यदि उन्होंने अपने रिश्ते में आपसी समझदारी नहीं दिखाई तो उनका रिश्ता टूटने के कगार पर आ सकता है. गृहस्थ जीवन में अपने रिश्ते को आपसी समझदारी से निभाएंगे जिससे रिश्ता बेहतर चल सकेगा. संतान पर भी पूरा ध्यान दे सकेंगे. धन के मामले में सप्ताह आपके लिए अच्छा साबित होगा. शेयर मार्केट से जुड़े लोग किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आगे बढ़ेंगे तो उन्हें अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा. आप इस सप्ताह किसी को धन उधार ना दें. आप अपने परिवार की जरूरत पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे. आपको अपने करियर में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. आप इस सप्ताह अपने बिजनेस को आगे ले जाने की कोशिश करेंगे, जिससे आपके कुछ नहीं लोगों से कांटेक्ट बढ़ेंगे और वह आपके बिजनेस में चार चांद लगाएगी. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है और पुरानी नौकरी में भी प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना है. विद्यार्थी इस सप्ताह कुछ भ्रम में रहने के कारण पढ़ाई पर फोकस थोड़ा कम करेंगे. यह सप्ताह आप अपने बिजनेस के कामों को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं. पेट संबंधित समस्या खान-पान में लापरवाही के कारण बढ़ सकती है.
कन्या- यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है, प्रेमी जातक इस सप्ताह अपने साथी को पूरा समय देंगे, जिससे दोनों एक दूसरे को समझेंगे, यदि कोई वाद विवाद होगा तो उसे मिल बैठकर आसानी से सुलझा लेंगे. आप यदि सिंगल है तो इस समय मे आप किसी साथी के साथ रिलेशनशिप में आ सकते हैं. यह सप्ताह आपको अच्छा धन दिलवाएगा, क्योंकि आपकी जरूरत की भी आप पूर्ति आसानी से कर पाएंगे. आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि लंबे समय से चल रहा है तो वह इस सप्ताह खत्म हो सकता है. आप अपने धन को लेकर कुछ भविष्य के लिए योजनाएं बनाएंगे. बिजनेस कर रहे लोगों को इस सप्ताह अपने बिजनेस पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि आपकी योजनाओं में कुछ उतार-चढ़ाव आने के कारण आपका मन परेशान रहेगा. आप किसी के साथ यदि किसी कोई साझेदारी करेंगे तो वह भी आपके लिए नुकसानदायक रहेगी. आप नए वाहन की खरीदारी इस सप्ताह कर सकते हैं. आपके कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे. नौकरी में कार्यरत लोगों को आज कामों को समय से पूरा न करने के कारण अपने बॉस से कोई बाद विवाद खड़ा हो सकता है. आप नौकरी में बदलाव के बारे में भी सोच सकते हैं. विद्यार्थी इस सप्ताह अपने कुछ रुके हुए पढ़ाई से संबंधित कामों को पूरा करेंगे और आप कुछ प्रतियोगिताओं के लिए भी मेहनत तो पूरी करेंगे. सेहत को लेकर इस सप्ताह आप ऊर्जावान रहेंगे, क्योंकि आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी और आपका कामों को करने में खूब मन लगेगा. आप अपने खान-पान में एक अच्छी डाइट फॉलो करें ताकि आपको छोटी -मोटी समस्याओं से भी आसानी से छुटकारा मिल सके.
तुला- यह सप्ताह आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाला है. आपको गृहस्थ जीवन में कुछ समस्याएं आएंगी क्योंकि पारिवारिक जिम्मेदारियां रहने के कारण आपके साथी से खटपट होती रहेगी. प्रेम जीवन जी रहे लोग सप्ताह मे अपने साथी के साथ रोमानी दिन व्यतीत करेंगे और उन्हें कुछ गिफ्ट भी लाकर दे सकते हैं. धन को लेकर इस सप्ताह आप कोई बड़ा निवेश न करें और आप अपने बिजनेस में यदि कोई बदलाव करेंगे तो उससे भी आपका कोई नुकसान होने की संभावना है. आपकी रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं. नौकरी को लेकर आप सतर्क रहें क्योंकि अपने कामों में आपको तनाव रहने के कारण आपसे कामों में कुछ गड़बड़ी हो सकती है. आपको इस सप्ताह नौकरी पर पूरा ध्यान देना होगा. विद्यार्थी अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोड़े, उच्च शिक्षा के लिए भी यह समय बेहतर रहेगा. आपने किसी परीक्षा को दिया था तो इस सप्ताह उसके भी परिणाम आने की संभावना है. आपकी कोई मित्र आपकी पढ़ाई में कुछ समस्याएं खड़ी कर सकती है. आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी, इसलिए आप कुछ अच्छा महसूस करेंगे और घूमने फिरने जाने की संभावना है. आपको शुगर व बीपी पर थोड़ा ध्यान देना है, क्योंकि उनके बढ़ने की संभावना बनती दिख रही है, जो आपके लिए बाकी समस्याएं लाएगी.
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक परिणाम लेकर आ रहा है. आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है. गृस्थ जीवन में लोगों को अपने साथी के साथ चल रहे मनमुटाव को दूर करना होगा, नहीं तो कोई आपकी इस समस्या को और बढ़ा सकता है. आपकी धन संबंधित समस्याएं सप्ताह सुलझ सकती हैं, क्योंकि आपको रुका हुआ धन मिलने की भी संभावना है. शेयर मार्केट में लॉटरी में धन लगाने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा. जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा. बिजनेस को लेकर इस सप्ताह आपको अपना ध्यान पूरा लगाना होगा. आपकी बहुत समय से ढील देने के कारण आपकी समस्याएं बढ़ेंगी. कोई आपकी योजनाओं का फायदा ले सकता है. नौकरी में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा और आपको किसी दूसरी नौकरी तो मिल सकती है, लेकिन यहां पर भी प्रमोशन होने की संभावना है. विद्यार्थी इस सप्ताह अपनी पढ़ाई को लेकर सतर्क रहेंगे, क्योंकि पिछले समय में उन्होंने जो नुकसान किया है, उसका उन्हें समय में भरपाई करनी होगी. आप अपनी किसी कोर्स को भी ज्वाइन कर सकते हैं. सेहत के मामले में आपको इस सप्ताह कोई एलर्जी आदि होने की संभावना है, जो आपको खान-पान के कारण भी हो सकती है इसलिए आपको उन पर पूरा ध्यान देना होगा. बाकी कोई पुरानी समस्या थी, उसमें आपको आराम मिलेगा.
धनु- यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों की लोगों में कुछ पारिवारिक समस्याओं के कारण लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे. प्रेम में पड़े लोगों को अपने साथी के व्यवहार में बदलाव आने के कारण समस्या आएगी, लेकिन आप उसे बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा. धन को लेकर इस सप्ताह थोड़ा परेशान रहेंगे. आप अपने घर पर अत्यधिक धन खर्च कर सकते हैं. व्यवसाय में आपको मिले-जुले परिणाम मिलने की संभावना है, क्योंकि आप कुछ योजनाओं को लेकर चिंतित थे. जिन पर आप धन लगाएंगे जो आपको अच्छा लाभ तो देंगी, लेकिन फिर भी आपके मन में कुछ टेंशन रहने की संभावना है. नौकरी में बदलाव के लिए यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है. विद्यार्थियों को इस सप्ताह किसी नई रिसर्च में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसका असर आपकी शिक्षा पर भी पड़ सकता है. आप अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे. सेहत को लेकर आपको ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मिली जुली रहने के कारण आप अपने डेली रूटीन को आसानी से फॉलो कर पाएंगे और आप अपने खान-पान पर भी पूरा ध्यान दें.
मकर- यह सप्ताह आपके लिए खुशियों भरा रहेगा, क्योंकि सप्ताह प्रेम में पड़े लोगों का प्रेम बढ़ेगा और आप अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे. गृहस्थ जीवन जी रहे लोग इस सप्ताह साथी को कहीं घूमने-फिराने लेकर जाएंगे और आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां को भी आसानी से निभाएंगे. आप इस सप्ताह किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं. जिसमें आप लंबे समय के लिए निवेश करेंगे तो वह आपको अच्छा लाभ देगी. आप अपने धन को लेकर योजनाएं बनाते रहेंगे. कुछ धार्मिक कार्यों में भी इस सप्ताह धन लगा सकते हैं. व्यवसाय कर रहे लोगों को पार्टनरशिप में कोई काम करने से बचने की आवश्यकता है. आप अपने खर्चो को लेकर थोड़ा सतर्क रहे क्योंकि उनके बढ़ने से आपकी समस्याएं थोड़ा तो बढ़ेगी. नौकरी में आपको आज अपने सहयोगियों से किसी काम को लेकर मदद लेनी होगी जो आपको आसानी से मिल जाएगी. आप अभी नौकरी बदलने के बारे में ना सोचें तो आपके लिए बेहतर रहेगा. विद्यार्थी इस सप्ताह कुछ नई-नई खोज करेंगे और आप अपने पूरे जोश से पढ़ाई में जुटेंगे, लेकिन आपकी समस्याएं बढ़ने की संभावना है. सेहत इस सप्ताह आपकी कमजोर रहेगी. आपकी कोई पुरानी बीमारी कमजोरी के कारण हावी हो सकती है, यदि आपने समय रहते डॉक्टर से परामर्श नहीं लिया तो बाद में वह कोई बड़ा रूप ले सकती है.
कुंभ- यह सप्ताह आपके लिए सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा. गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को अपने जीवन में कुछ समस्याएं तो रहेंगी लेकिन फिर भी वह अपने साथी के साथ रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे. प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आपसी सामंजस्य ना रहने के कारण लड़ाई झगड़ा बढ़ेगा. आपको इस सप्ताह अपने धन को लेकर सोच समझ कर आगे बढ़ना होगा, क्योंकि आप अपने बेवजह के खर्चों पर अत्यधिक धन खर्च कर सकते हैं. यदि आपसे कोई धन उधार मांगे तो इस सप्ताह देने से बचे और आपने भी कहीं कोई लोन अप्लाई किया था तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा. नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों को लेकर भाग दौड़ लगी रहेगी. आपका अपने अधिकारियों से कोई लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है. बिजनेस कर रहे लोगों को सोच समझकर धन लगाना होगा और पार्टनरशिप का कोई काम आपको नुकसान देगा. किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की आप इस सप्ताह योजना बनाएंगे. विद्यार्थियों को इस सप्ताह पढ़ाई में अच्छी सफलता मिलेगी, क्योंकि उन्हें उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और वह अपनी पढ़ाई को पूरा समय देंगे, जो उनके खूब काम आएगी. आपकी कोई सरकारी स्कॉलरशिप भी इस सप्ताह आपको मिल सकती है. सेहत इस सप्ताह आपको परेशान करेगी क्योंकि आप काम में लगे रहने के कारण शारीरिक समस्याओं पर ध्यान थोड़ा कम देंगे, जिससे मौसमी बीमारियां हो सकती हैं.
मीन- यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आप अपने जीवनसाथी से चल रही समस्याओं को मिल बैठकर सुलझाएं. धन के मामले में यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए आप अपने खर्चों के साथ-साथ अपनी सेविंग पर पूरा ध्यान दें और आप अपने इनकम के सोर्स को बढ़ाने की पूरी कोशिश करें. आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं पर अत्यधिक मात्रा में धन खर्च कर सकते हैं. आप अपने बिजनेस में अच्छा धन कमाएंगे. नौकरी में आपके बॉस से यदि कोई लड़ाई झगड़ा होगा तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगा, जिससे आपकी यदि कोई आपकी कामों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है. विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना होगा. कुछ नए शोध के लिए भी यह समय अच्छा साबित होगा. आपकी सेहत इस सप्ताह आपका पूरा साथ देगी, क्योंकि कुछ उतार-चढ़ाव तो रहेंगे लेकिन इससे आपको कोई बहुत बड़ा फर्क नहीं पड़ेगा. आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देंगे. जो आपके सारे रिक्वेस्टन को पढ़ने से रोकेंगे.


