
हजारीबाग न्यूज़: इचाक थाना क्षेत्र के बड़की, कारीमाटी में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना मे जोबार यादव की नाक में चोट लगी है। घटना के संबंध में उनने इचाक थाना में आवेदन दिया है,जिसमें कहा है की बड़की कारीमाटी गांव के एक एकड़ 45 डिसमिल का रकबा है,इसमें साढ़े चार कट्ठा भूमि पर विवाद है।वहीं दूसरे पक्ष में तुलसी यादव उनके पुत्र दीपक यादव एवं मुकेश महतो ने मारपीट किया है।


