हवेली खड़गपुर : शामपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में रविवार को जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. इस मामले में एक पक्ष द्वारा शामपुर थाना में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. घटना के संबंध में शामपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि बहादुरपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई. जिसमें एक पक्ष बहादुरपुर गांव निवासी कलादेव के पुत्र नंदन कुमार यादव द्वारा तीन लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मामले की छानबीन की जा रही है.