Friday, November 6, 2026

जमशेदपुर के भाजपा नेता निर्भय सिंह का निधन, टीएमएच में ली अंतिम सांस

Share

Jamshedpur News, 6 November 2026: जमशेदपुर के भाजपा नेता निर्भय सिंह का शुक्रवार दोपहर टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में निधन हो गया। वे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के भाई थे। उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक का माहौल है।

अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान निधन

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे निर्भय सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल टीएमएच लेकर पहुंचे। अस्पताल में जांच के दौरान चिकित्सकों ने दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि की।

इसके बाद उन्हें कैथ लैब में भर्ती कर वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। दोपहर करीब 2 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

काशीडीह के रहने वाले थे निर्भय सिंह

निर्भय सिंह जमशेदपुर के साकची स्थित काशीडीह के निवासी थे। वे भाजपा से जुड़कर राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे। इसके साथ ही सामाजिक कार्यों में भी उनकी भागीदारी रहती थी।

उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं, राजनीतिक सहयोगियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक व्याप्त है।

BHARATSUPERFASTNEWS

Read more

Local News