Ranchi News | 2 नवंबर 2026: झारखंड में आगामी 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर पहल शुरू कर दी है। पार्टी ने कार्यक्रमों के आयोजन और बेहतर समन्वय के लिए प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति में वरिष्ठ नेताओं को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि आयोजन के संचालन के लिए संयोजक और सह-संयोजक भी नियुक्त किए गए हैं।
पांच वरिष्ठ नेताओं को बनाया गया संरक्षक
भाजपा की ओर से गठित समिति में बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, चंपाई सोरेन, मधु कोड़ा और नीलकंठ सिंह मुंडा को संरक्षक बनाया गया है। वहीं, समीर उरांव को समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। मनोज सिंह और सुनील सोरेन को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
11 सदस्यीय समिति में इन्हें मिली जगह
प्रदेश स्तरीय समिति में कुल 11 सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें सन्नी टोप्पो, शिवशंकर उरांव, रामकुमार पाहन, रोशनी खलखो, अनीता मुर्मू, भूषण पाट पिंगुवा, संजय सरदार, हरकृष्णा सिंह खेरवार, अशोक बड़ाईक, कोचे मुंडा और बबलू भगत के नाम शामिल हैं।
जनजातीय इतिहास और विरासत को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी
भाजपा के मुताबिक, जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन का उद्देश्य आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और वीर महापुरुषों के योगदान को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाना है।
गठित समिति प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने, अलग-अलग स्तर पर समन्वय बनाने और आयोजन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेगी।
Bharat Superfast News | Ranchi Desk
