Thursday, May 7, 2026

छपरा में वोटिंग के दौरान मांझी क्षेत्र के विधायक सत्येंद्र यादव के साथ लोगों ने धक्का-मुक्की और उनकी गाड़ी पर हमला किया.

Share

छपरा: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दौरान हिंसा और उपद्रव की घटनाएं भी सामने आ रही हैं. छपरा जिले की मांझी सीट से सीपीएम विधायक सत्येंद्र यादव के साथ धक्का-मुक्की की गई.

बताया गया कि सीपीएम विधायक मतदान के दौरान पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने निकले थे. तभी दाउदपुर के पास एक बूथ पर लोगों से कहासुनी हो गई और इस बीच उनकी गाड़ी पर पत्थराव की घटना हुई है जिसमें सत्येंद्र यादव की गाड़ी का शीशा टूटा है.

हालांकि पुलिस ने अभी इस घटना की पुष्टि नहीं की है, ना ही पुलिस की तरफ से अभी तक कोई बयान आया है.

बिहार में सारण समेत 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. दोपहर 1:00 बजे तक औसतन 42.31% मतदान दर्ज किया गया, जबकि सारण में 43.06% वोटिंग हुई.

1:00 बजे तक वोटिंग प्रतिशत: मधेपुरा- 44.16%, सहरसा- 44.20%, दरभंगा- 39.35%, मुजफ्फरपुर- 45.41%, गोपालगंज- 46.73%, सीवान- 41.20%, वैशाली- 42.60%, समस्तीपुर- 43.03%, बेगूसराय- 46.02%, खगड़िया- 42.94%, मुंगेर- 41.47%, लखीसराय- 46.37%, शेखपुरा- 41.23%, नालंदा – 41.87%, पटना- 37.72%, भोजपुर- 41.15%, और बक्सर- 41.10% मतदान.

बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान सुबह 7:00 बजे से जारी है. मतदान शाम 6 बजे समाप्त होगा. हालांकि, सुरक्षा कारणों से, कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान का समय घटाकर शाम 5 बजे किया गया है.

Read more

Local News