Monday, May 11, 2026

चुनाव से पहले बिहार राजद अध्यक्ष बदलेंगे लालू-तेजस्वी? जगदानंद की जगह रेस में आलोक

Share

पटना में 18 जनवरी को राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। इसमें जगदानंद सिंह बिहार राजद अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे सकते हैं। नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आलोक मेहता का

लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले प्रदेश अध्यक्ष बदल सकती है। मौजूदा राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के इसी महीने पद छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। बिहार के नए राजद अध्यक्ष की रेस में आलोक मेहता का नाम भी चल रहा है। वे अभी विधायक हैं और बिहार सरकार में मंत्री और लोकसभा सासंद रह चुके हैं। उनकी गिनती लालू परिवार के करीबी नेताओं में होती है। शुक्रवार को वैशाली शहरी विकास सहकारिता बैंक में 85 करोड़ के घपले के मामले में आलोक मेहता के 19 ठिकानों पर ईडी ने रेड मारी।

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में 18 जनवरी को बुलाई है। इसमें राजद के सांगठनिक चुनाव को लेकर फैसले लिए जाएंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में जगदानंद सिंह राजद प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ सकते हैं। जगदानंद की जगह आलोक मेहता को बिहार में राजद की कमान सौंपी जा सकती है।

Read more

Local News