Sunday, July 5, 2026

चाचा के हत्या के फरार आरोपित 20 महीने बाद दिल्ली से गिरफ्तार

Share

अमरेश कुमार के पारिवारिक संपत्ति को लेकर भतीजे निलेश कुमार ने अपने दोस्त साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दिया था। एसपी ने बताया कि 15 दिसंबर 2023 को नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एसडीओ रोड निवासी अमरेश कुमार को पारिवारिक संपत्ति विवाद को लेकर उनके भतीजे निलेश कुमार एवं उनके अन्य दो साथियों के द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया था।

हाजीपुर। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एसडीओ रोड में चाचा की हत्या के मामले में करीब 20 महीने से फरार चल रहे एक आरोपित को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी नगर थाना क्षेत्र के एसडीओ रोड निवासी स्वर्गीय संतोष कुमार सिंह के पुत्र निलेश कुमार बताया गया। यह जानकारी एसपी ललित मोहन शर्मा ने दी।

अमरेश कुमार के पारिवारिक संपत्ति को लेकर भतीजे निलेश कुमार ने अपने दोस्त साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दिया था। एसपी ने बताया कि 15 दिसंबर 2023 को नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एसडीओ रोड निवासी अमरेश कुमार को पारिवारिक संपत्ति विवाद को लेकर उनके भतीजे निलेश कुमार एवं उनके अन्य दो साथियों के द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया था।

घायल अमरेश कुमार की मृत्यु ईलाज के क्रम में हो गई थी। इस संदर्भ में नगर थाना हाजीपुर कांड संख्या 1014/23, 27 आर्म्स एक्ट परिवर्तित धारा-302/120बी / 34 एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज की गई थी तथा घटना में शामिल एक अभियुक्त तेज प्रताप उर्फ हनी अंदर किला एसडीओ रोड हाजीपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

घटना के फरार मुख्य आरोपित निलेश कुमार, पिता स्वर्गीय संतोष कुमार सिंह की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था लेकिन वे अपने ठिकाने बदलकर लगातार फरार चल रहा था। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक वैशाली के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 1 सुबोध कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष नगर, जिला आसूचना इकाई प्रभारी राजेश शरण, अनुसंधानकर्ता एवं अन्य के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया।

उक्त गठित टीम के द्वारा मानवीय आसूचना एवं तकनिकी विश्लेषण के आधार पर अभियुक्त निलेश कुमार के ठिकानों का पता लगाया गया तथा दिल्ली पुलिस के सहयोग से सेक्टर 35 रोहिणी, नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

हत्या के मामले में सहयोग के लिए कांग्रेस नेता का लाया गया थाने पर 

 कांग्रेस के यूथ विंग एन एसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपालगंज निवासी शशि कुमार उर्फ चुन्नु सिंह को हाजीपुर में पुलिस ने अमरेश कुमार की हत्या के मामले में सहयोग के लिए बीते दिनों नगर थाना पर लगा गया। हालांकि पुलिस ने पुछताछ के बाद छोड़ दिया था

15 दिसंबर 2023 को हुई थी अमरेश की हत्या 

गोरतलब हो कि नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एसडीओ रोड में 15  दिसंबर 2023 को बदमाशों ने एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दिया था। इस मामले में मृतक की पत्नी सीमा सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बताया गया है कि 15 दिसंबर 2023 को शाम में अमरेश कुमार अपनी स्कूटी को गेट के अंदर कर रहे थे।

इस समय अमरेश कुमार के भतीजा नीलेश कुमार पिता स्वर्गीय संतोष कुमार सिंह उसके साथ तेज प्रताप और पानी एवं एक अज्ञात व्यक्ति आया और अचानक पिस्टल से निलेश कुमार ने अमरेश कुमार के ऊपर जान मारने की नीयत से गोली चल दिया। गोली अमरेश कुमार को कमर में लग गई और वह वहीं गिर गया। गोली लगने के बाद हम दौड़कर गेट के पास गए तो देखा कि निलेश और तेज प्रताप जोर से पुकारते हुए बोला आसिफ जल्दी से गाड़ी में बैठ जाओ।

आशिफ नाम का लड़का गाड़ी में बैठा और तीनों मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गया। उसके बाद हम अपने पति को पड़ोसियों के सहयोग से अस्पताल लेकर जहां डाक्टर ने मृत हो गई।

Table of contents [hide]

Read more

Local News