Sunday, May 3, 2026

घने कोहरे और खराब मौसम के कारण रेल परिचालन लगातार प्रभावित,राजधानी एक्सप्रेस 17 घंटे विलंब.

Share

घने कोहरे और खराब मौसम के कारण पटना और आसपास के रेलखंडों पर ट्रेनों का परिचालन घंटों देरी से हो रहा है। राजेन्द्र नगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस 13 घंटे और हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 17 घंटे विलंब से पहुंची। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस भी 13 घंटे 25 मिनट लेट रही। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ने कम दृश्यता को इसका कारण बताया है।

पटना। घने कोहरे और खराब मौसम के कारण रेल परिचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। शनिवार को भी पटना और आसपास के रेलखंडों पर लंबी दूरी की कई ट्रेनों का परिचालन घंटों देरी से हुआ, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार राजेन्द्र नगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस करीब 13 घंटे जबकि हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 17 घंटे की देरी से चली। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 13 घंटे 25 मिनट और उधना से पटना आने वाली पटना पूजा स्पेशल 11 घंटे 30 मिनट विलंब से पहुंची। राजेन्द्र नगर अमृत भारत एक्सप्रेस 15 घंटे तथा मगध एक्सप्रेस 11 घंटे लेट रही।

इसके अलावा बक्सर साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन 6 घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल 6 घंटे 44 मिनट, कुंभ एक्सप्रेस 6 घंटे 41 मिनट और गरीब रथ एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से चली। कोटा–पटना एक्सप्रेस करीब 1 घंटे विलंबित रही।

मैसूर पूजा स्पेशल 10 घंटे 22 मिनट, इस्लामपुर–हटिया एक्सप्रेस 6 घंटे 23 मिनट, फरक्का एक्सप्रेस 6 घंटे तथा हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 7 घंटे 21 मिनट देरी से संचालित हुई।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से ट्रेनों की गति नियंत्रित रखनी पड़ रही है, जिससे परिचालन प्रभावित हो रहा है। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

ये प्रमुख ट्रेनें रहीं विलंबित

  • राजेन्द्र नगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस- 13 घंटे
  • हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस- 17 घंटे
  • संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस- 13 घंटे 25 मिनट
  • उधना से पटना आने वाली पटना पूजा स्पेशल- 11 घंटे 30
  • राजेंद्र नगर अमृत भारत एक्सप्रेस- 15 घंटे
  • मगध एक्सप्रेस- 11 घंटे
  • बक्सर साप्ताहिक सुपर फास्ट- 6 घंटे
  • ब्रह्मपुत्र मेल- 6 घंटे 44 मिनट
  • कुंभ एक्सप्रेस- 6 घंटे 41 मिनट
  • गरीब रथ- 4 घंटे
  • कोटा- पटना एक्सप्रेस- 1 घंटे
  • मैसूर पूजा स्पेशल- 10 घंटे 22 मिनट
  • कुंभ एक्सप्रेस- 7 घंटे
  • इस्लामपुर- हटिया एक्सप्रेस- 6 घंटे 23 मिनट
  • फरक्का एक्सप्रेस- 6 घंटे
  • हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस- 7 घंटे 21 मिनट

Read more

Local News