Thursday, August 13, 2026

गिरिडीह में भाजपा की तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर.

Share

गिरिडीह: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गिरिडीह शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से शहर का माहौल देशभक्तिमय हो गया।

यात्रा की शुरुआत झंडा मैदान से हुई। इसके बाद जुलूस टावर चौक, कालीबाड़ी, मौलाना आजाद चौक और शिव मोहल्ला होते हुए बड़ा चौक पहुंचा, जहां यात्रा का समापन किया गया।

शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

भाजपा के गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता सेनानियों और देश की रक्षा में योगदान देने वाले वीर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने लोगों से राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।

भाजपा नेता एवं पार्षद संजीव कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति को मजबूत करने में ऐसे कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हैं।

दिनेश यादव ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करना पार्टी की प्राथमिकता है और तिरंगा यात्रा इसी भावना को प्रदर्शित करती है।

कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल

तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार, दिलीप वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव और विनय सिंह समेत कई नेता शामिल हुए। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. विनीता कुमारी, महानगर प्रभारी संजय सिंह, नवीन सिन्हा, देवराज, अमर सिन्हा, सुरेश मंडल, सुनील पासवान, संजीत सिंह पप्पू और मनोज संगई समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।

Read more

Local News