गया जी में अगले 2 से 3 घंटे के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. ठनका और तेज आंधी की भी चेतावनी जारी की गई है.
बिहार मौसम विभाग सेवा केंद्र (BMSK) ने 29 जून के लिए गया जी जिले में मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश को लेकर भीषण चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, आज जिले के कई प्रखंडों में तेज गर्जना, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है.
गया के लिए कब-कब जारी किया गया अलर्ट?
लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों में रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की गई है. मौसम बुलेटिन के अनुसार गया जिला चार अलग-अलग समय स्लॉट में अलर्ट पर रहेगा.
इस दौरान GAYA जिले के कई प्रखंडों में भीषण (Severe) मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. प्रभावित प्रखंड आमस, बांके बाजार, बाराचट्टी, बेलागंज, बोधगया, डोभी, डुमरिया, गुरारू, गुरुआ, इमामगंज, कोंच, मोहनपुर, परैया, शेरघाटी और टेकारी है.
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
इस अवधि में चेतावनी का दायरा और बढ़ जाएगा। भीषण मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका वाले प्रखंडआमस, अतरी, बांके बाजार, बाराचट्टी, बेलागंज, बोधगया, डोभी, डुमरिया, फतेहपुर, गया, गुरारू, गुरुआ, इमामगंज, खिजरसराय, कोंच, मानपुर, मोहनपुर, मोहड़ा, नीमचक बथानी, परैया, शेरघाटी, टनकुप्पा, टेकारी और वजीरगंज हैं.
30 जून को भी रहेगा असर
30 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक भी गया जी जिले के अधिकांश प्रखंडों में फिर से भीषण मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. इसमें आमस, बांके बाजार, बाराचट्टी, बेलागंज, बोधगया, डोभी, डुमरिया, गया, गुरारू, गुरुआ, इमामगंज, कोंच, मानपुर, मोहनपुर, परैया, शेरघाटी, टनकुप्पा, टेकारी और वजीरगंज शामिल हैं. वहीं 30 जून शाम 5 बजे से 8 बजे के बीच अतरी, बांके बाजार, डुमरिया, इमामगंज, मोहड़ा, शेरघाटी और वजीरगंज में भीषण चेतावनी जारी रहेगी.
पूरे बिहार के लिए क्या है मौसम का पूर्वानुमान?
अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के अधिकांश हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. अगले तीन दिनों तक कई जिलों में 40 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है, जबकि अधिकतम तापमान 30 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
IMD Alert: मौसम विभाग की सलाह
- मेघगर्जन के दौरान खुले मैदान, खेत और पेड़ों के नीचे न रहें.
- बिजली चमकने पर तुरंत सुरक्षित भवन में चले जाएं.
- मोबाइल या धातु की वस्तुओं का खुले स्थान पर उपयोग करने से बचें.
- किसान मौसम सामान्य होने के बाद ही खेतों में कार्य करें.
- स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी सलाह का पालन करें.


