Friday, April 17, 2026

गढ़वा में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इसमें दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है.

Share

two-thieves-arrested-in-theft-case-garhwa

गढ़वा: जिला मे मंगलवार को धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में चोरी के प्रयास और बंशीधर नगर के कचहरी के समीप कंप्यूटर सेंटर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया. इसमें संलिप्त दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. साथ ही चोरी का सामान भी बरामद किया गया है.

यूपी के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपियों में उत्तर प्रदेश के दूधी थाना क्षेत्र के निमियाडीह ग्राम निवासी सरफराज अंसारी और उसी थाना के डीघुल ग्राम निवासी निवासी अंकित कुमार यादव का नाम शामिल है. वहीं, चोरी का बरामद किए गए सामानों में दो प्रिंटर, एक इन्वर्टर बैटरी, एक लेमिनेशन मशीन, तीन मोबाइल, एक की-बोर्ड, एक माउस समेत 6000 रुपये नकद 6 हजार रुपए शामिल हैं.

जल्द गिरफ्त में होगा फरार अपराधी

गढ़वा एसपी दीपक पाण्डेय ने बताया कि 3 मार्च को धुरकी थाना के सगमा स्थित सेंट्रल बैंक में चोरी के प्रयास और स्थानीय थाना क्षेत्र में कोर्ट के समीप दो दुकानों में हुए चोरी की घटना के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम गठित की गई. इस आलोक में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपी ने घटना को लेकर अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. एसपी ने बताया कि घटना में तीन आरोपी शामिल थे. एक आरोपी फरार है उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर बताए गए जगहों से चोरी का सभी सामान बरामद कर लिया गया है.

Read more

Local News