Friday, April 17, 2026

गढ़वा में फायरिंग की घटना हुई है. अपराधियों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया है. युवक की हालत गंभीर है.

Share

Criminals Shot Youth In Garhwa

गढ़वाः जिले के चिनिया थाना क्षेत्र के टहले घाटी के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने एक युवक को गोली मारी है. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है.

घायल शख्स की पहचान चिनिया थाना क्षेत्र के सीगसिंगा गांव निवासी शेठ साव का पुत्र योगेन्द्र प्रसाद (35 वर्ष) के रूप में की गई है. वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. लोगों ने घायल युवक को उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार कर युवक को रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है.

युवक के गले में फंसी है गोली

सदर अस्पताल के चिकित्सक अमित कुमार ने बताया कि चिनिया प्रखंड से युवक को गोली लगी है. चिकित्सक के अनुसार गोली युवक की पीठ में लगते हुए गले के इर्द-गिर्द जा फंसी है. प्राथमिक उपचार कर युवक को रांची के रेफर कर दिया गया है.

हो सकती है राजनीतिक साजिश

घायल युवक ने पुलिस को दिए गए फर्द बयान में बताया कि वह टहले घाटी से अपने गांव लौट रहा था. इसी क्रम में पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसपर गोली चला दी.घायल के अनुसार यह हमला राजनीतिक विवाद और योजनाओं को लेकर पहले से चले आ रहे टकराव का नतीजा हो सकता है. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इस मामले को लेकर विवाद चल रहा था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Read more

Local News