सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर प्रियंका अपनी दादी रेणु देवी के साथ गांव में ही गंडक नदी किनारे स्नान करने गई थी। स्नान करने के दौरान प्रियंका गहरे पानी में डूबने लगी। पोती को डूबता देख रेणु देवी उसे बचाने गई। पोती को बचाने के क्रम में वह भी भी डूबने लगी। दादी-पोती को डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया।
हाजीपुर। सदर थाना क्षेत्र के चंद्रालय में सोमवार को गंडक नदी में स्नान करने गई दादी-पोती नदी में डूब गई। मौके पर मौजूद लोगों ने नदी में डूब रही महिला को तो किसी तरह बचा लिया, लेकिन पोती की मौत हो गई। मृतका की पहचान चंद्रालय निवासी चंदन पासवान की 13 वर्षी पुत्री प्रियंका कुमारी के रूप में हुई। वहीं 50 वर्षीय रेणु देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर प्रियंका अपनी दादी रेणु देवी के साथ गांव में ही गंडक नदी किनारे स्नान करने गई थी। स्नान करने के दौरान प्रियंका गहरे पानी में डूबने लगी। पोती को डूबता देख रेणु देवी उसे बचाने गई। पोती को बचाने के क्रम में वह भी भी डूबने लगी। दादी-पोती को डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर काफी संख्या में आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना की सूचना पर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए।
स्थानीय लोगों ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद दादी-पोती को नदी के पानी से बाहर निकाला। दोनों को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां पहुंचाया। डाक्टर ने जांच के बाद प्रियंका कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं रेणु देवी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया।
घटना के संबंध में मृतका के चाचा ने बताया कि प्रियंका अपनी दादी के साथ गंडक नदी में स्नान करने गई थी। वहां स्नान करने के क्रम में प्रियंका डूबने लगी। उसे बचाने के प्रयाद में दोनों दादी-पोती डूब गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को नदी से बाइर निकालने के बाद सदर अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टर ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। वह चौथी कक्षा में पढ़ती थी। दो बहन व एक भाई में वह सबसे छोटी थी। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


