खूंटी: खूंटी वन प्रमंडल में तकनीकी टीम के लिए पांच पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए 15 सितंबर 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 30 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिए जाने की जानकारी दी गई है।
इन पदों पर होगी नियुक्ति
भर्ती प्रक्रिया में Team Leader, RS-GIS Expert, Statistician और Field Data Collector के पद शामिल हैं। इनमें Team Leader का एक, RS-GIS Expert का एक, Statistician का एक और Field Data Collector के दो पद हैं।
अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता
Team Leader पद के लिए वानिकी, पारिस्थितिकी, सांख्यिकी, वन्यजीव जीवविज्ञान या संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की योग्यता निर्धारित की गई है।
RS-GIS Expert के लिए Remote Sensing और GIS में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता मांगी गई है।
Statistician पद के लिए गणित, सांख्यिकी या कंप्यूटर साइंस में स्नातक डिग्री के साथ सांख्यिकीय सॉफ्टवेयर की जानकारी आवश्यक है। वहीं Field Data Collector के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन होना जरूरी है।
सुबह 10:30 बजे तक जमा करना होगा आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर को सुबह 10:30 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इंटरव्यू की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी। आवेदन ईमेल, डाक अथवा संबंधित कार्यालय में सीधे जमा किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दौरान अपने मूल प्रमाण पत्र और जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे।
कहां होगा इंटरव्यू
वॉक-इन इंटरव्यू वन प्रमंडल पदाधिकारी कार्यालय, खूंटी वन प्रमंडल, कमंता, चाईबासा रोड, खूंटी में आयोजित होगा।
यह भर्ती वर्किंग प्लान तैयार करने के उद्देश्य से की जा रही है। नियुक्तियां स्थायी नहीं होंगी, बल्कि परियोजना आधारित और अस्थायी अवधि के लिए होंगी।
