Sunday, March 15, 2026

कचहरी चौक -चडरी का इलाका होगा विकसित,इंजीनियर तैयार कर रहे डिजाइन, सड़कों का भी होगा चौड़ीकरण

Share

रांची न्यूज़ :झारखण्ड की राजधानी के ह्रदयस्थली माने जाने वाले इलाकों को नए सिरे से डेवलप करने की तैयारी जोरों शोरों से की जा रही है। विकास विभाग के निर्देश पर जुडको के अभियंता लगातार प्रमुख इलाकों का सर्वे कर रहे हैं। और चौक -चौराहा व सड़को के विकास के लिए डिजाइन को अंतिम रूप देने का प्रयास हो रहा है। नगर विकास विभाग जल्द ही प्रमुख इलाकों को विकसित करने के लिए इंजीनियरों से डिटेल रिपोर्ट मांगी है, ताकि महत्वपूर्ण इलाकों को बड़े व भव्य रूप से विकसित किया जा सके, सड़कों के किनारे ड्रेनेज सिस्टम को भी ठीक किया जाएगा। सड़कों का गुनवा गुणात्मक सुधार भी होगा।

कचहरी चौक के पूरे इलाके को बदलने की तैयारी

सरकार ने राजधानी रांची के प्रमुख केंद्र में से एक कचहरी चौक इलाके को सबसे पहले विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है। उपयुक्त कार्यालय से लेकर कचहरी होते हुए प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय रांची तक पूरी लंबाई में सड़क के को विकसित व चौड़ा किया जाएगा कचहरी चौक को भी सुंदर बनाया जाएगा वर्तमान में यह काफी भीड़ रहती है, कचहरी आने वाले जाने वाले लोग सड़क के किनारे ही वाहन लगा देते हैं,जिससे रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है।कचहरी चौक से चडरी को भी विकसित किया जाएगा। इन इलाको का भी सर्वे किया जा रहा है। जुडको के इंजीनियर लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। आसपास के सरकारी भवनों वह अपबद्ध जमीन की स्थिति का भी आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद प्रस्ताव विभाग को भेजा जाएगा। इसके बाद सरकार से सहमती लेते हुए रिडेवलपमेंट योजना की मंजूरी दी जाएगी।

Read more

Local News