Saturday, July 11, 2026

एसएसपी ने शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे बागबेड़ा थाना का औचक निरीक्षण किया.

Share

जमशेदपुर ; शहर में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एसएसपी ने शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे बागबेड़ा थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों (रिकॉर्ड), ड्यूटी व्यवस्था और रात्रि गश्ती की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की.

SSP ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, उन्होंने केवल मुख्य सड़कों पर ही नहीं, बल्कि बागबेड़ा क्षेत्र की अंदरूनी गलियों और उन स्थानों पर भी नियमित गश्त करने को कहा है, जहां देर रात असामाजिक तत्वों के जुटने की संभावना रहती है. क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए रखने और रात्रि गश्ती व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए.

  • एसएसपी ने संवेदनशील स्थानों की पहचान कर लगातार निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं. 

निरीक्षण के दौरान अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया.एसएसपी ने कहा कि थाना क्षेत्र में अवैध आग्नेयास्त्र, चाकू और अन्य प्रतिबंधित हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. इसके लिए संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित जांच, एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान तेज करने और अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने को कहा गया.

एसएसपी ने थाना क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों व असामाजिक तत्वों की निगरानी बढ़ाने, फरार वारंटियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए पुलिस गश्ती को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

Table of contents [hide]

Read more

Local News