एक ही गांव से 80 लोग बने पुलिस, लोगों ने रखा नाम ‘पुलिस गांव’ !
तेलंगाना के करीमनगर जिले के माणकोंदूर मंडल में स्थित अन्नाराम गांव को ‘पुलिस गांव’ के नाम से जाना जाता है. यहां के लोगों को पुलिस गांव कहलाने पर गर्व है. मात्र 6,225 लोगों की आबादी वाले इस छोटे से गांव में 50 पुलिस और 25 होमगार्ड अधिकारी अभी तक बन चुके हैं. अपनी इस प्रभावशाली उपलब्धि की वजह से यह कई लोगों के लिए प्रेरणा है.



