Sunday, May 10, 2026

उत्तर-पूर्व में बर्फबारी का असर, झारखंड में चल रही शीतलहर, इतना हो गया तापमान

Share

देश के उत्तर-पूर्वी भागों में पहाड़ों पर बर्फबारी और वहां से आ रही शीतल हवाओं की वजह से झारखंड में शीतलहर चल रही है. इतना गिर गया पारा.

देश के उत्तर-पूर्व में हो रही बर्फबारी का असर झारखंड पर भी पड़ रहा है. सुबह और शाम में शीतलहरी से ठिठुरन बढ़ गयी है. अभी 3 दिन तक कोहरा और धुंध की वजह से परेशानी और बढ़ने वाली है. इसलिए मौसम विभाग ने सुबह में बच्चों और बुजुर्गों के साथ-साथ हृदय रोगियों और मॉर्निंग वॉकर से सचेत रहने की अपील की है. झारखंड के लगभग सभी जिलों का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है. मैक्लुस्कीगंज का पारा एक डिग्री सेल्सियस पहुंच गया.

लोहरदगा का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री

लोहरदगा का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस, कांके का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो यहां पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आ गयी है. बुधवार को रांची का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस था, गुरुवार को यह 7.0 डिग्री सेल्सियस रह गया. यह सामान्य तापमान से 2.1 डिग्री कम है.

सुबह में छाया रहा घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार की सुबह में धुंध व कोहरा छाया रहा. दिन में आसमान थोड़ा साफ रहेगा. शनिवार और रविवार की सुबह से लेकर दिन भर हल्की धूप के साथ धुंध व कोहरा छाये रहने की संभावना है. अगले 3 दिन के बाद न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.

झारखंड के किस जिले में कितना रहा तापमान

  • लोहरदगा में 3.2 डिग्री सेल्सियस
  • मेदिनीनगर में 6.2 डिग्री सेल्सियस
  • जामताड़ा में 9.0 डिग्री सेल्सियस
  • हजारीबाग में 3.7 डिग्री सेल्सियस
  • देवघर में 6.7 डिग्री सेल्सियस
  • खूंटी में 9.0 डिग्री सेल्सियस
  • चतरा में 4.0 डिग्री सेल्सियस
  • रांची में 7.0 डिग्री सेल्सियस
  • चाईबासा में 9.6 डिग्री सेल्सियस
  • गढ़वा में 5.5 डिग्री सेल्सियस
  • गिरिडीह में 7.0 डिग्री सेल्सियस
  • पाकुड़ में 10.0 डिग्री सेल्सियस
  • कोडरमा में 6.0 डिग्री सेल्सियस
  • सिमडेगा में 7.0 डिग्री सेल्सियस
  • जमशेदपुर में 10.3 डिग्री सेल्सियस
  • धनबाद में 8.0 डिग्री सेल्सियस
  • गोड्डा में 10.0 डिग्री सेल्सियस
  • दुमका में 9.0 डिग्री सेल्सियस
  • सरायकेला में 10.0 डिग्री सेल्सियस
  • लातेहार में 6.0 डिग्री सेल्सियस
  • रामगढ़ में 6.0 डिग्री सेल्सियस

Read more

Local News