मथुरा में 17 साल के लड़के की मौत की वजह जानकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। खेलते-खेलते उसे हार्टअटैक आया। परिवार के लोग अस्पताल ले पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता गोपाल ने कहा है कि पांचजन्य प्रेक्षागृह के निकट खाली प्लॉट पड़ा है। यहां प्रतिदिन सुबह को आसपास के लड़के खेलते के लिए जुट जाते हैं।सोमवार को विशाल भी इसी प्लॉट में दोस्तों के साथ गिल्ली-डंडा खेल रहा था। इसी दौरान वह जमीन पर गिर पड़ा। साथ खेल रहे दोस्तों में अफरा-तफरी मच गई। दोस्तों बोले, गिल्ली का कैच लेने के दौरान विशाल गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। मालिश करने पर का भी कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि शारीरिक मेहनत करते समय हार्टअटैक की संभावना ज्यादा रहती है। आज के समय में युवाओं व किशोरों की भी हार्टअटैक से मौतें हो रहीं हैं। अचानक गश खाकर गिरने से मस्तिष्क की नस के खिंचाव भी मृत्यु का कारण बन सकती है। या फिर पैदाइशी बीमारी होने पर ऐसी स्थिति बनती है।



