Monday, May 4, 2026

इंडिगो की दस उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी, स्पाइसजेट ने दिल्ली-पटना मार्ग पर 1 अतिरिक्त उड़ान सेवा शुरू.

Share

पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो की दस उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, स्पाइसजेट ने दिल्ली-पटना मार्ग पर एक अतिरिक्त उड़ान सेवा शुरू की है। इस कदम से यात्रियों को कुछ राहत मिलने की संभावना है।

पटना। जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पटना पर इंडिगो की उड़ान सेवाएं रविवार को भी बुरी तरह प्रभावित रहीं। ऑपरेशनल कारणों से तीन दिसंबर से ही यह परेशानी हो रही है। रविवार दोपहर तक आने और जाने वाली कुल पांच जोड़ी यानी 10 उड़ानें ग्राउंडेड कर दी गईं। पांच आने व पांच जाने वाली फ्लाइट्स ग्राउंडेड की गई हैं। ये सभी फ्लाइट इंडिगो की है। 

अचानक उड़ानें ग्राउंडेड होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री घंटों तक एयरपोर्ट पर जानकारी के इंतजार में बैठे रहे, जबकि कुछ को अपनी यात्रा योजना रद करनी पड़ी।

इस बीच एयरपोर्ट पर 11 फ्लाइट का आगमन हुआ, जबकि सात फ्लाइटें रवाना हुईं। बता दें कि शनिवार को इंडिगो की 24 जबकि, स्पाइसजेट की चार उड़ानें रद की गई थीं। 

दिल्ली–पटना के लिए आज स्पाइसजेट की अतिरिक्त फ्लाइट

एयरलाइन संकट के बीच यात्रियों की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए स्पाइसजेट ने रविवार को दिल्ली–पटना–दिल्ली रूट पर नई फ्लाइट सेवा शुरू करने की घोषणा की है। इस अतिरिक्त जोड़ी उड़ान से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है

Read more

Local News