Saturday, June 20, 2026

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज बराबर करने के बाद भारतीय टेस्ट टीम अब दो अक्टूबर को मैदान में उतरेगी.

Share

 टीम इंडिया की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र की पहली सीरीज 2-2 से बराबर रही. 20 जून से 4 अगस्त तक भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की सीरीज का एक मैच ड्रॉ रहा था. जिसकी वजह से WTC पॉइंट्स टेबल में भारत के 28 अंक है और इंग्लैंड के 26 अंक हैं. लॉर्ड्स टेस्ट में धीमी ओवर गति की वजह से इंग्लैंड के दो पॉइंट्स काट लिए गए थे. भारत इस समय अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है जबकि इंग्लैंड चौथे नंबर पर है.

इस रोमांचक टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम 17 से 31 अगस्त तक बांग्लादेश का दौरा करने वाली थी. लेकिन राजनीतिक तनाव के कारण इस दौरे को रद्द कर दिया गया. जिसकी वजह से अब 8 सितंबर तक भारतीय टीम किसी भी फॉर्मेट में खेलते हुए नजर नहीं आएगी. अब टीम इंडिया सीधा एशिया कप में खेलती हुई नजर आएगी, जो 9 से 28 सितंबर तक टी20 फॉर्मेट में यूएई में खेला जाएगा. जबकि टेस्ट मैच 2 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी और वनडे मैच 19 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी.

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम का शेड्यूल
भारतीय क्रिकेट टीम का अगला टूर्नामेंट एशिया कप होगा, जो 9 सितंबर से खेला जाएगा. रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों के छोटे प्रारूप से संन्यास लेने के बाद, भारत सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में एक युवा टीम के साथ इस टूर्नामेंट में कदम रखेगा. भारत ग्रुप चरण में 10 को यूएई, 14 को पाकिस्तान और 19 को ओमान से भिड़ेगा.

वेस्टइंडीज का भारत दौरा (2 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक)
इंग्लैंड से सीरीज बराबर करने के बाद भारत लाल गेंद के प्रारूप में कैरेबियाई टीम के साथ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला की मेजबानी करेगा. ये मैच अहमदाबाद और दिल्ली में खेले जाएंगे और यह भारत की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र की दूसरी सीरीज होगी.

भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टेस्ट मैच – 2 अक्टूबर – (अहमदाबाद)
  • दूसरा टेस्ट – 10 अक्टूबर – (दिल्ली)

टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा (19 अक्टूबर से 8 नवंबर)
भारत तीन एकदिवसीय और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा. इस श्रृंखला में भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा के भी शामिल होने की संभावना है, इसलिए सबकी निगाहें इस स्टार जोडी की वापसी टिकी होंगी. इस दौरे की शुरुआत 19 अक्टूबर को पर्थ में एकदिवसीय मैच के साथ होगी.

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत मैच का शेड्यूल

  • पहला वनडे – 19 अक्टूबर – (पर्थ)
  • दूसरा वनडे – 23 अक्टूबर – (एडिलेड)
  • तीसरा वनडे – 25 अक्टूबर – (सिडनी)
  • पहला टी20 – 29 अक्टूबर – (कैनबरा)
  • दूसरा टी20 – 31 अक्टूबर – (मेलबर्न)
  • तीसरा टी20 – 2 नवंबर – (होबार्ट)
  • चौथा टी20 – 6 नवंबर – (गोल्ड कोस्ट)
  • पांचवां टी20 – 8 नवंबर – (ब्रिस्बेन)

दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा (14 नवंबर से 19 दिसंबर तक)
इस साल के आखिर में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीकी टीम की मेजबानी करेगी. जिसमें दो टेस्ट, तीन एकदिवसीय और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच का शेड्यूल

  • पहला टेस्ट – 14 नवंबर – (कोलकाता)
  • दूसरा टेस्ट – 22 नवंबर – (गुवाहाटी)
  • पहला वनडे – 30 नवंबर – (रांची)
  • दूसरा वनडे – 3 दिसंबर – (रायपुर)
  • तीसरा वनडे – 6 दिसंबर – (विशाखापत्तनम)
  • पहला टी20 – 9 दिसंबर – (कटक)
  • दूसरा टी20 – 11 दिसंबर – (मुल्लानपुर)
  • तीसरा टी20 – 14 दिसंबर – (धर्मशाला)
  • चौथा टी20 – 17 दिसंबर – (लखनऊ)
  • पांचवां टी20 – 19 दिसंबर – (अहमदाबाद)

Read more

Local News