अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी मेसी ने लगातार 7 फीफा वर्ल्ड कप मैचों में गोल करके इतिहास रच दिया है.
लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वो रविवार (28 जून) को डलास स्टेडियम में जॉर्डन के खिलाफ एक गोल किया, जिस मैच को अर्जेंटीना ने 3-1 से अपने नाम कर लिया.
आखिरी ग्रुप मैच में मेसी को सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों में रखा गया था. वे मैच शुरू होने के एक घंटे बाद मैदान पर उतरे और जल्द ही अर्जेंटीना की बढ़त और अपने खुद के स्कोरिंग रिकॉर्ड को बढ़ाने के लिए एक शानदार फ्री-किक से टीम की लगातार तीसरी जीत पक्की कर दी.
खास बात यह है कि जून 2006 के बाद यह पहली बार था जब अर्जेंटीना ने लियोनेल मेसी के बिना वर्ल्ड कप का शुरुआती ‘प्लेइंग XI’ (शुरुआती 11 खिलाड़ी) मैदान पर उतारा.

मेसी का नया रिकॉर्ड
39 वर्षीय स्ट्राइकर ने 80वें मिनट में फ्री-किक को गोल में बदल दिया. जिसके साथ वे लगातार सात फीफा वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. यह सिलसिला कतर में 2022 वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 मैच से शुरू हुआ था, जिसमें मेसी ने 35वें मिनट में गोल किया था.
इसके बाद उन्होंने नीदरलैंड और क्रोएशिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में पेनल्टी से गोल किए. फ्रांस के खिलाफ फाइनल में भी मेसी ने फिर से पेनल्टी से गोल किया और बाद में एक्स्ट्रा टाइम में एक और गोल किया.

मौजूदा टूर्नामेंट में, उन्होंने अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक के साथ शुरुआत की और उसके बाद ऑस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल किए. इस तरह उन्होंने FIFA वर्ल्ड कप में पुरुषों के वर्ग में सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी के तौर पर जर्मनी के पूर्व फॉरवर्ड मिरोस्लाव क्लोजे को पीछे छोड़ दिया.
इसके साथ ही मेसी अपने ऑल-टाइम गोल के रिकॉर्ड को 19 तक पहुंचा दिया. ये उपलब्धियां मेसी के छठे FIFA वर्ल्ड कप अभियान के दौरान मिली हैं, जिससे वे टूर्नामेंट के छह संस्करणों (2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026) में खेलने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं.

- लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना) – 7 मैच – 2022 (कतर), 2026 (अमेरिका, मैक्सिको, कनाडा)
- जस्ट फोंटेन (फ्रांस) – 6 मैच – 1958 (स्वीडन)
- जायरजिन्हो (ब्राजील) – 6 मैच – 1970 (मैक्सिको)
मेसी गोल्डन बूट में सबसे आगे
मेसी के नाम इस टूर्नामेंट में कुल 6 गोल हो चुके हैं. जिसके साथ वो वे गोल्डन बूट की दौड़ में सुपरस्टार खिलाड़ियों – किलियन एम्बाप्पे, उस्मान डेम्बेले, विनीसियस जूनियर और एर्लिंग हालैंड – से दो गोल आगे हैं.
अर्जेंटीना का राउंड ऑफ 32 मुकाबला
जैसे-जैसे अर्जेंटीना नॉकआउट राउंड में आगे बढ़ रहा है, मेसी के पास फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर अपना रिकॉर्ड और बेहतर करने का मौका होगा. अब मेसी की टीम अगले चरण यानी की राउंड ऑफ 32 में पहुंच चुकी है. जहां उनका मुकाबला भारतीय समये के अनुसारा 4 जुलाई को सुबह 3:30 बजे केप वर्डे से होगा.


