Thursday, April 30, 2026

अयोध्या से जनकपुर को जोड़ने वाले राम-जानकी पथ फोरलेन मार्ग के लिए सीतामढ़ी के 35 गांवों को चिन्हित किया गया है.

Share

अयोध्या से जनकपुर को जोड़ने वाले राम-जानकी पथ फोरलेन मार्ग के लिए सीतामढ़ी के 35 गांवों को चिन्हित किया गया है. 2100 करोड़ की इस योजना से मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम तक पहुंच आसान होगी.

 प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या से भाया गोपालगंज, मोतिहारी, शिवहर से मां जानकी की प्रकाट्यस्थली सीतामढ़ी होकर जनकपुर को जोड़ने वाली राम-जानकी पथ में सीतामढ़ी के कुल 35 गांव शामिल किये गये हैं. जिन गांवों होकर यह पथ गुजरेगा उसमें सीतामढ़ी नगर निगम क्षेत्र के अलावा परसौनी, रीगा, बथनाहा, परिहार और सुरसंड ब्लॉक के गांव शामिल है. इसको लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सीतामढ़ी के गांवों की सूची जारी की है.

क्या होगा रूट

राम-जानकी मार्ग में मशरख, चकिया, शिवहर, सीतामढ़ी, भिट्ठामोड़ फोरलेन एनएच 27ए, एनएच 227 का 146 किलोमीटर लंबाई में निर्माण कार्य इसी वर्ष शुरू हो जायेगा. फिलहाल इस सड़क के एलाइनमेंट को मंजूरी मिलने के बाद थीम इंजीनियरिंग कंसलटेंट को डीपीआर बनाने की जिम्मेवारी दी गयी है.

जानकारी के मुताबिक, रामजानकी मार्ग का फोरलेन निर्माण करीब 240 किलोमीटर लंबाई में अयोध्या से सीतामढ़ी-नेपाल सीमा तक करने की योजना है. यह बिहार उत्तरप्रदेश सीमा के पास मेहरौना घाट से शुरू होकर सीवान, पूर्वी चंपारण होकर भिट्ठामोड़ तक जायेगी.

इस नेशनल हाईवे में मां जानकी की प्रकाट्यस्थली पुनौराधाम मंदिर भी आयेगा, जहां मां सीता की भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. श्री हलेश्वर नाथ महादेव मंदिर के साथ पंथपाकड़ धाम, जहां माता जानकी की डोली रखी गयी थी, वहां से भी यह मार्ग गुजरेगा.

मशरख से चकिया और शिवहर से भिट्ठामोड़ का बन रहा डीपीआर

मशरख से चकिया और शिवहर से भिट्ठामोड़ का अलाइनमेंट तय होना था. इसे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की मंजूरी पिछले दिनों मिल चुकी है. इनकी डीपीआर बन रही है. इसमें चकिया से सीतामढ़ी भिट्ठामोड़ तक करीब 1450 करोड़ रुपये है.

साथ ही चकिया से सीतामढ़ी भिट्ठामोड़ तक करीब 101 किलोमीटर है और इसके निर्माण पर 2100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निदेशक कमलेश कुमार सिंह ने एक ऑफिसियल लेटर जारी किया है. इस लेटर के जरिए उन्होंने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी (Land Acquisition Officer) को इस प्रोजेक्ट के लिए मुख्य जिम्मेदार अधिकारी बनाया है.

ये गांव किये गये शामिल

राम-जानकी पथ में परसौनी, अंडहारा, बेनीपुर, मदनपुर, देमा, भगवानपुर, बखरी, करनहिया, भोरहा, अन्हारी, पुनौरा, खैरवा, भवदेपुर, भगवानपुर पिपराही, कपरौल सिरोमन, रंजीतपुर, फतहपुर गिरमिसानी, सिरौली, बैराहा, कमलदह, दोस्तपुर, पंडौल उर्फ पंथपाकड़, बथनाहा, तुरकौलिया, सिरसिया, सुतिहारा राम, बखरी, सुरगहिया, अदलपुर, हरारी दुलारपुर, बनौली, बराही, सुरसंड, गोपालपुर, श्रीखंडी भिट्ठा आदि गांव शामिल किये गये हैं

Read more

Local News