Monday, February 16, 2026

होली के मौके पर बिहार आने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है, रेलवे की तरफ से 4 जोड़ी और स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है.

Share

होली पर बिहार आने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. रेलवे की तरफ से 4 जोड़ी और स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है. इन ट्रेनों के चलने से बिहार के अलावा असम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के लोगों को खासकर सहूलियत मिलेगी.

होली के मौके पर बिहार आने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. रेलवे की तरफ से 4 जोड़ी और स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है. जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेनें 17 फरवरी से मार्च तक चलेंगी. इन ट्रेनों के चलने से बिहार के साथ-साथ असम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के लोगों को बड़ी राहत मिल सकेगी.

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने की घोषणा

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) की तरफ से चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की गई है. मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा की ओर से बताया गया कि होली के मौके पर यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है. ऐसे में स्पेशल ट्रेनों की मांग भी बढ़ जाती है. यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए और उन्हें आसानी से कंफर्म टिकट मिले, इसे लेकर फिलहाल चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की सहमति दी गई है.

ये रही स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

  1. (गाड़ी नंबर- 05736/05735) कटिहार-अमृतसर स्पेशल- यह ट्रेन 18 फरवरी से 25 फरवरी के बीच चलेगी. इस ट्रेन का परिचालन हर बुधवार को किया जाएगा. ट्रेन कटिहार के रात 9 बजे खुलेगी. जबकि अमृतसर से हर शुक्रवार को इस ट्रेन का परिचालन होगा. वापसी में 20 फरवरी से 27 मार्च तक चलेगी. इसके जरिए बिहार और पंजाब के बीच सफर आसान हो सकेगा.
  2. (गाड़ी नंबर- 05932/05931) डिब्रूगढ़-कोलकाता स्पेशल- इस ट्रेन के परिचालन से असम और बंगाल के बीच सफर आसान हो सकेगा. डिब्रूगढ़ से हर शनिवार को ट्रेन चलेगी जबकि कोलकाता से हर सोमवार को इसका परिचालन होगा. यह भी बताया गया कि जरूरत पड़ने पर ट्रेन के फेरों की संख्या बढ़ाई जा सकती है.
  3. (गाड़ी नंबर- 05974/05973) डिब्रूगढ़-झंझारपुर स्पेशल- इस ट्रेन का परिचालन डिब्रूगढ़ से 17 फरवरी से शुरू होगा और 31 मार्च तक जारी रहेगा. जबकि वापसी में यह ट्रेन झंझारपुर से 18 फरवरी से 1 अप्रैल के बीच चलेगी. हर मंगलवार और बुधवार को ट्रेन चलेगी. खास बात यह है कि यह स्पेशल ट्रेन नए गलगलिया-अररिया रेलखंड से गुजरेगी.
  4. (गाड़ी नंबर- 05633/05634) नारंगी-गोरखपुर स्पेशल- यह ट्रेन हर गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी. नारंगी से इस ट्रेन की शुरुआत 19 फरवरी से होगी जो कि 26 मार्च तक चलेगी और वापसी में गोरखपुर 20 फरवरी से 27 मार्च तक चलेगी.

Read more

Local News