Tuesday, April 14, 2026

हुवावे पुरा एक्स मैक्स फोल्डेबल फोन अपने चौड़े डिजाइन के साथ 2026 में फोल्डेबल बाजार की दिशा बदलने की तैयारी कर रहा है.

Share

 चीन की दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी हुवावे ने फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में एक नया मोड़ ला दिया है. इस कंपनी ने अमेरिका और साउथ कोरिया की दिग्गज स्मार्टफोन कंपनियों यानी एप्पल और सैमसंग को भी पीछे छोड़ दिया है और चौड़ा फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली दुनिया की पहली कंपनी बन गई है. एप्पल और सैमसंग दोनों ही कंपनियां अभी तक अपने चौड़े और बॉक्सी स्टाइल वाले फोल्डेबल फोन पर काम कर रहे हैं. लेकिन हुवाले उनसे पहले मार्केट में कदम रखने जा रही है.

हुवावे के चौड़े फोल्डेबल स्मार्टफोन का नाम Huawei Pura X Max है. कंपनी ने अपने इस फोन का पूरा मैक्स डिजाइन आधिकारिक तौर पर सामने रख दिया है, जो पासपोर्ट जैसा चौड़ा फॉर्म फैक्टर वाला पहला आधुनिक हॉरिजॉंटली वाइड फोल्डेबल फोन होगा. इस फोन को चीन में 20 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा. इसके साथ कंपनी कलरफुल Pura 90 Series भी लॉन्च करेगी.

Pura X Max का रूप काफी अनोखा है. यह खुलने पर एक छोटे टैबलेट जैसा लगता है, जो वीडियो देखने, मल्टीटास्किंग और गेमिंग जैसे लैंडस्केप टास्क्स के लिए ज्यादा आरामदायक होगा. कंपनी की इमेजेज में यूज़र्स खुली स्क्रीन को पोर्ट्रेट और लैंडस्केप दोनों तरीकों से इस्तेमाल करते दिखाए गए हैं. इसके पिछले हिस्से पर ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है, जबकि डिजाइन में मिनिमल विजिबल डिस्प्ले क्रीज नजर आती है. रियर पैनल पर ग्रिडेड सेक्शन और अलग-अलग टेक्सचर्ड फिनिश दिए गए हैं, जो पिछले साल के ओरिजिनल पुरा एक्स से इंस्पायर्ड हैं.

प्री-बुकिंग शुरू

आपको बता दें कि पिछले Pura X एक फ्लिप फोन था, जो काफी छोटा था और खोलते समय पूरी डिवाइस को पोर्ट्रेट में घुमाना पड़ता था, लेकिन Pura Max X क्लासिक फ्लिप और बुक स्टाइल का मिश्रण लगता है. यह गूगल के पहले जनरेशन पिक्सल फोल्ड या ओप्पो के शुरुआती Find N की याद दिलाता है. लीक और ऑफिशियल पिक्चर्स से पता चलता है कि अंदर की स्क्रीन करीब 7.69 इंच की होगी, जिसमें WQHD+ रेजोल्यूशन और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो है. बाहर की कवर स्क्रीन 5.5 इंच के आसपास होने की उम्मीद है.

हुवावे ने इस फोन के कलर ऑप्शन्स भी पेश कर दिए हैं. कंपनी इस फोन को इंटरस्टेलर ब्लू, ओलिव गोल्ड, फैंटम नाइट ब्लैक, वाइब्रेंट ऑरेंज और जीरो डिग्री व्हाइट शामिल हैं. चीन में इस फोन को प्री-ऑर्डर के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया है, जिनमें 12GB/256GB, 12GB/512GB, 16GB/512GB (कलेक्टर्स एडिशन) और 16GB/1TB वेरिएंट्स उपलब्ध हैं. हालांकि, इसकी कीमत और ग्लोबल उपलब्धता पर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है. स्पेक्स के बाकी डिटेल्स जैसे प्रोसेसर और बैटरी की जानकारी भी लॉन्च वाले दिन ही पता चलेगी.

2026 का साल फोल्डेब स्मार्टफोन का ही साल माना जा रहा है, जहां ट्रेंड टॉल, नैरो डिज़ाइन की जगह चौड़े फॉर्म फैक्टर की ओर शिफ्ट हो रहा है. हुवावे इस ट्रेंड को फॉलो नहीं कर रही, बल्कि खुद सेट कर रही है. एप्पल का लंबे समय से चर्चित आईफोन फोल्ड (या अल्ट्रा) भी इसी वाइड स्टाइल वाला फोल्डेबल आईफोन होने की उम्मीद है, जिसका डमी यूनिट हाल ही में लीक हुआ था. सैमसंग भी Galaxy Z Fold Series में वाइड वर्ज़न लाने का विचार कर रहा है. हालांकि, फिलहाल हुवावे ने इस मामले में सबसे पहले बाजी मार ली है और वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में सबसे पहले पहुंचकर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है.

Read more

Local News