हिंदू शास्त्र में हर ग्रह की अपनी एक अलग ही भूमिका होती है. यह ग्रह सभी जातकों को प्रभावित भी करते हैं. ऐसा कहा गया है कि प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समय तक एक ग्रह में रहते हैं और उसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं. हम आज बात कर रहे हैं ग्रहों के सेनापति मंगल की.
लखनऊ के ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र ने बताया कि मंगल को साहस और आत्मविश्वास का परिचायक माना जाता है. हर शख्स पर इसका अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. उन्होंने कहा कि मंगल अगले महीने मई की शुरुआत में अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे. इससे इसकी स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी. अभी तक मंगल मीन राशि में विद्यमान हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इस राशि परिवर्तन से 4 राशियों को काफी फायदा होगा. आइये जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां.
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक ग्रहों के सेनापति मंगल अगले महीने मई 2026 में राशि बदल रहे हैं. वह अपनी स्वयं की राशि मेष में प्रवेश करेंगे. इस वजह से एक शक्तिशाली राजयोग बनेगा. जिससे 4 का समय काफी अच्छा हो जाएगा और उन्हें बंपर धन का लाभ होगा. डॉ. उमाशंकर मिश्र के मुताबिक यह राशि परिवर्तन काफी शुभ रहेगा.
- मेष राशि को होगा बंपर फायदा
ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र ने बताया कि मंगल का राशि मेष में हो रहा है. इस वजह से इस राशि के जातकों की स्थिति में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे. इस राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में धाक जमेगी. इसके साथ-साथ सभी रुके हुए काम पूरे होंगे. उन्होंने कहा कि अगर कोई जातक नई नौकरी की तलाश में है तो उसकी भी मुराद पूरी होगी. बात निवेश की करें तो उससे भी फायदा होगा. कुल मिलाकर मेष राशि के लिए यह समय वरदान साबित होगा. - सिंह राशि को मिलेगा संपत्ति का लाभ
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक इस राशि के जातकों के लिए भी मंगल का राशि परिवर्तन काफी फायदेमंद साबित होगा. इनकम के नए सोर्स खुलेंगे. बिजनेसमैन को कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है. मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. इसके साथ-साथ पैतृक संपत्ति भी मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं. - वृश्चिक राशि को मिलेगा भाग्य का साथ
उन्होंने कहा कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी यह राशि परिवर्तन शुभ रहेगा. इन लोगों को काफी राहत मिलेगी. अगर कोई कोर्ट-कचहरी का मामला है तो उसमें भी सफलता के योग हैं. स्वास्थ्य के मामलों में भी सुधार होगा. अगर कोई कर्ज के जाल में फंसा हुआ है तो वह भी राहत की सांस लेगा. मानसिक शांति मिलेगी. - धनु राशि के लिए शुभ समय
डॉ. उमाशंकर मिश्र ने आगे बताया कि इस राशि का समय सबसे प्रबल होगा. इनका भाग्योदय हो सकता है. विद्यार्थियों को भी सफलता हाथ लगेगी. अगर कोई जातक विदेश जाने का प्लान बना रहा है तो उसकी योजना फलीभूत होगी. भाग्य का साथ मिलेगा और बैंक बैलेंस में भी बढ़ोत्तरी होगी.


