Thursday, March 19, 2026

हार्डवेयर कारोबारी को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

Share

सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में रविवार रात बदमाशों ने हार्डवेयर व्यवसायी रौशन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। रौशन सिंह एकमा बाजार से घर लौट रहे थे तभी घात लगाए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। घायल रौशन सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

 सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के हंसराजपुर गांव में रविवार की रात बेखौफ बदमाशों ने एक हार्डवेयर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक की पहचान एकमा के हंसराजपुर निवासी प्रियरंजन सिंह उर्फ‌सोनम सिंह के 30 वर्षीय पुत्र रौशन सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद हम एकमा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुड़ गई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि हार्डवेयर रौशन सिंह एकमा बाजार से अपने घर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान गांव के समीप पहले से घात लगाकर बैठे तीन बदमाशों ने उन्हें हाथ देकर रोका और उनके पेट में गोली मारकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर हरपुर की ओर फरार हो गए।

इलाज के दौरान हुई मौत

गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण एवं रौशन सिंह के स्वजन भी वहां पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी रौशन सिंह को उपचार के लिए मोटरसाइकिल से एकमा स्थित डॉ. एस कुमार के पटना नर्सिंग होम क्लीनिक पर ले गये।

जहां इनका प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए‌ उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। रौशन कुमार का ब्लीडिंग नहीं रूक रहा था। जहां, सदर छपरा अस्पताल में उपचार के दौरान रौशन सिंह की मौत हो गई।

पास से पेट में मारी गोली

घटनास्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि अंधेरा होने के कारण कुछ स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था लेकिन एक मोटरसाइकिल वहां रुकी थी जिसके पास तीन लोग खड़े थे। उनके द्वारा ही रौशन सिंह को हाथ देकर रोककर पास से पेट में गोली मार दी, इसके बाद में बाइक से गिर गये।

बदमाशों में एक सफेद शर्ट एवं पैंट पहने हुए था। घटना के बाद वहां ग्रामीणों भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जाता है कि इनका एकमा के हरपुर मोड परमहावीर हार्डवेयर की दुकान है। जिसे प्रियरंजन सिंह उर्फ सोनम सिंह एवं रौशन सिंह संचालित करते थे।

इस घटना के बाद रौशन सिंह के परिवार में कोहराम मच गया। इनकी मां एवं पत्नी का रो-रोकर कर बुरा हाल था, वे बेहोश हो जा रही थी।

इस संबंध में एकमा के अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें भी स्थानीय लोगों द्वारा युवक को गोली मारकर हत्या करने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के स्वजन छपरा गये हुए हैं। एकमा की पुलिस टीम भी छपरा जा रही है, स्वजनों के बयान के बाद ही घटना के कारण का पता चल पाएगा।

Read more

Local News