Monday, April 6, 2026

हार्ट अटैक से धनबाद में उत्पाद विभाग के लिपिक की मौत

Share

धनबाद में उत्पाद विभाग के लिपिक विकास तीव की मॉर्निंग वॉक के दौरान तबीयत बिगड़ने से हार्ट अटैक से मौत हो गयी. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. निधन की खबर से विभाग में शोक की लहर दौड़ गयी.

 धनबाद में कार्यरत उत्पाद विभाग के लिपिक विकास तीव (42) की गुरुवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई. वे मूल रूप से चाईबासा के रहने वाले हैं, लेकिन बीते कुछ सालों से वह धनबाद में ही अपने परिवार के साथ रह रहे थे. जानकारी के मुताबिक हर रोज की तरह गुरुवार को वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. इस दौरान पैदल चलते समय अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द और घबराहट महसूस हुई. जिसके बाद उन्होंने बीच में वॉकिंग छोड़ कर घर लौट आए.

घर पहुंचने तक और बिगड़ गयी थी तबीयत

परिवार के सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार घर पहुंचने तक उनकी तबीयत और बिगड़ गयी थी. उनका चेहरा पीला पड़ गया था. थोड़ी देर बाद ही वह बेहोश होकर गिर पड़े. गंभीर स्थिति को देखते हुए उनकी पत्नी ने उत्पाद विभाग के कार्यालय में फोन कर इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही विभाग के कई कर्मचारी उनके घर पहुंचे और तुरंत उन्हें एसएनएमएमसीएच लेकर गये.

Table of contents [hide]

Read more

Local News