Sunday, March 29, 2026

हजारीबाग में कांग्रेस के झारखंड सह प्रभारी सिरिवेला प्रसाद ने कहा कि बिहार में वोटरों का हक, बीजेपी और आरएसएस खत्म करना चाहती है.

Share

हजारीबाग: बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं. आरोप प्रत्यारोप का दौर खूब चल रहा है. इन दिनों वोटर लिस्ट का मामला बिहार में गरमाया हुआ है. इस बीच हजारीबाग पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और झारखंड सह प्रभारी डॉक्टर सिरिवेला प्रसाद ने बड़ा बयान दिया है.

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी और आरएसएस, बिहार में लोगों काे वोट का हक खत्म करना चाहती है. इसे लेकर पार्टी कोर्ट भी जाएगी. यह बात उन्होंने हजारीबाग में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही.

उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर आरोप लगाते हुए आगे कहा कि 13 साल से संविधान खत्म करने में लगे हैं. संवैधानिक संस्था जो स्वतंत्र है, उस पर भी दबाव बनाया जा रहा है. इलेक्शन कमीशन का भी पार्टी इस्तेमाल कर रही है. देश का नागरिक कौन है और कौन नहीं, यह सब सरकार तय करती है ना कि इलेक्शन कमीशन. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इलेक्शन कमीशन लोकतंत्र के खिलाफ काम रही है.

दरअसल, हजारीबाग में कांग्रेस का संगठन सृजन का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, कोडरमा जिला के प्रखंड नगर और मंडल अध्यक्षों और जिला प्रखंड नगर पर्यवेक्षकों की बैठक हुई. दिल्ली से आए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह झारखंड प्रभारी डॉक्टर सिरिवेला प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि कैसे संगठन को मजबूत किया जाए?

इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मंडल अध्यक्षों को कई टिप्स दीजिए. टिप्स देने के बाद कार्यकर्ता कितना समझे, उनसे झारखंड प्रभारी ने पूछा और जाना कि वह बैठक के दौरान कितने अधिक संवेदनशील थे. गौरतलब है कि आने वाले दिनों में झारखंड में नगर निकाय के चुनाव होने हैं. पूरे संगठन को पार्टी मजबूत कर रही है ताकि चुनाव के दौरान सकारात्मक परिणाम मिल सके. दूसरी ओर बिहार विधानसभा चुनाव में भी पार्टी सरकार को घेरने का काम, हर एक प्लेटफार्म पर कर रही है.

Congress organization creation training program

Read more

Local News