Sunday, March 29, 2026

हजारीबाग में अज्ञात लोगों ने सड़क निर्माण में लगी मशीनों को आग के हवाले कर दिया

Share

हजारीबाग: 36 घंटे में अपराधियों ने तीन बड़ी घटना को अंजाम देकर पूरे क्षेत्र में ही सनसनी फैला दी है. दरअसल, सोमवार रात कला ट्रांसपोर्ट सड़क निर्माण में लगे आठ वाहनों को अपराधियों ने आग के हवाले कर दिया. घटना बड़कागांव के जोराकात के आसपास की है. जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह बाद आग पर काबू पाया गया. आग इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ियों से गहरा धुआं निकल रहा था. जिससे ग्रामीणों में सनसनी फैल गई.

35 की संख्या में हथियार से लैस अपराधियों ने लगाई आग

यह सड़क एनटीपीसी बादाम कोयला परियोजना के लिए चरही बड़कागांव के जोराकाट तक बनाई जा रही थी. अपराधियों ने निर्माण कार्य में लगी दो जेसीबी मशीन, दो हाईवा ट्रक, एक ग्रेडर मशीन, एक पानी का टैंकर और एक जनरेटर को आग लगाकर जला दिया. कंपनी के मैनेजर रवि कुमार ने बताया कि कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की गई है. लगभग 35 की संख्या में हथियार से लैस अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है.

गोदलपुरा पंचायत के वार्ड 5 के वार्ड सदस्य प्रेमनाथ गुप्ता ने बताया कि गांव में सड़क नहीं होने के कारण काफी परेशानी का सामना लोगों को करना पड़ रहा था. ग्रामीण इस बात को लेकर खुश थे कि गांव में सड़क निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. सड़क नहीं होने के कारण अच्छा रिश्ता भी गांव में नहीं आता था. बीती रात अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. जानकारी मिली है कि 35 की संख्या में अपराधी आए थे और 7 गाड़ी को आपके हवाले कर दिया है. घटना के बाद अपराधियों की धड़पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है.

accused burn seven vehicles

Read more

Local News