Tuesday, March 17, 2026

हजारीबाग जिला प्रशासन ने रामनवमी को लेकर विभिन्न अखाड़े और लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की.

Share

हजारीबागः रामनवमी, ईद और सरहुल को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए हजारीबाग जिला प्रशासन ने विभिन्न अखाड़े और समाज के गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की है.

इस बैठक के दौरान विभिन्न अखाड़े के सदस्यों ने रामनवमी के दौरान उत्पन्न समस्या को लेकर जिला प्रशासन को अवगत कराया है. दूसरी ओर जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया कि सुरक्षा के मद्देनजर व्यापक इंतजाम किया जा रहा है. पर्व भव्यता से मने इसे लेकर प्रशासन आम जनता के साथ खड़ा है.

हजारीबाग का ऐतिहासिक रामनवमी पर्व शांति उत्सव और उमंग के साथ संपन्न हो इसे लेकर जिला प्रशासन में शांति समिति की बैठक विभिन्न अखाड़े के सदस्य और समाज के गणमान्य लोगों के साथ किया है. बैठक के दौरान विभिन्न अखाड़े के सदस्यों ने रामनवमी के दौरान जो समस्या उत्पन्न होती है उसे जिला प्रशासन को अवगत कराया है. जिला प्रशासन को बताया गया कि सड़क मरम्मत का काम अब तक नहीं हुआ है. पोल में तार लटकी हुई है उसे दुरुस्त किया जाए. साथ ही सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किया जाए.

हजारीबाग उपायुक्त ने हजारीबाग वासियों को आश्वस्त किया कि रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किया है. आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित हो यह प्रशासन चाहता है. धूमधाम के साथ पर्व मनाए लेकिन कानून तोड़ने का अधिकार किसी को नहीं है.

Administration Holds Meeting with Akharas and Peace Committee Regarding Ram Navami in Hazaribag

हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि शांति समिति की बैठक में सभी अखाड़ों की सहभागिता हुई. सभी ने विश्वास दिलाया है कि संयमित होकर पर्व मनाया जाएगा. सुरक्षा के मद्देनजर व्यापक इंतजाम किया जा रहा है
अतिरिक्त सुरक्षा बल पूरे हजारीबाग जिले में देखने को मिलेगा. शहर से लेकर गांव तक सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया जा रहा है. इस बार मुख्य मंच जो जमा मस्जिद चौक के पास है इसके अलावे भी जितने भी एंट्रेंस प्वाइंट्स है वहां मंच बनाया जा रहा है. सभी एक दूसरे के साथ जुड़े रहेंगे.

इस बैठक के बाद रामनवमी महा समिति के अध्यक्ष करण यादव उर्फ लड्डू यादव ने कहा कि बहुत ही सकारात्मक बैठक संपन्न हुई है. रामनवमी को यादगार बनाने के लिए महासमिति काम कर रही है. पूरा शहर भगवा मय किया जाएगा. सुरक्षा के लेकर महासमिति के सदस्य सड़कों पर रहेंगे. पर्व हाजरीबाग की पहचान है जिसे दूर तलक तक सभी को ले जाना है.

Administration Holds Meeting with Akharas and Peace Committee Regarding Ram Navami in Hazaribag

हजारीबाग की रामनवमी को सफलता के साथ संपन्न कराना जिला प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती रहती है. रामनवमी को लेकर पिछले दो महीने से बैठकों का दौर जारी है. जिला प्रशासन ने महा समिति अध्यक्ष और विभिन्न अखाड़ों के साथ बैठक कर उन्हें अस्वस्थ किया है कि पर्व को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है.

Read more

Local News