Saturday, March 28, 2026

स्कूल में दो छात्रों के बीच जमकर मारपीट, पिता ने दूसरे के बच्चों को घर ले जाकर पीटा

Share

नवगछिया के एक स्कूल में दो छात्रों अंकित और रविश के बीच झगड़ा हो गया। अंकित के सिर में चोट लगने के बाद उसके पिता ने रविश को पीटा। रविश के पिता ने पुलिस को सूचित किया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि वे पुरस्कार वितरण में व्यस्त थे लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।

नवगछिया। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय तिरासी में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र अंकित कुमार पिता अनिल कुमार और रविश कुमार पिता माखन साह आपस में किसी बात पर उलझ पड़े

इससे अंकित का सिर फट गया। आनन-फानन में शिक्षक ने निजी चिकित्सक से घायल छात्र का इलाज कराया। पुत्र के घायल होने की जानकारी मिलते ही अनिल कुमार विद्यालय पहुंचे और शिक्षकों के मना करने के बावजूद छात्र रविश कुमार को जबरदस्ती अपने घर ले गए।

जहां छात्र की जमकर पिटाई कर दी। इसकी जानकारी जब रविश के पिता माखन साह को हुई तो उन्होंने तत्काल डायल 112 को घटना की जानकारी दी।

उन्होंने अपने बच्चे का इलाज गांव के ही निजी चिकित्सक से कराया। डायल 112 ने प्रधानाध्यापक से मामले की जानकारी ली और उन्हें लिखित गोपालपुर थानाध्यक्ष को देने को कहा।

प्रधानाध्यापक रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के समय में मशाल खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के कार्यक्रम में शामिल था।

घटना के समय मौजूद शिक्षक से जानकारी मिलते ही तत्काल विद्यालय पहुंचा। इस बारे में थाना को वस्तुस्थिति के बारे में लिखित जानकारी दे दी गई है।

Read more

Local News