लखीसराय के रामगढ़ चौक प्रखंड में एक बीएलओ द्वारा बैठक में खैनी खाने के मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा है। बीएलओ मोहम्मद असलम परवेज ने सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के सामने कोटपा 2023 का उल्लंघन किया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह घटना उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेतरहट की है।
लखीसराय। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह रामगढ़ चौक प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बीएलओ (उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुलनी के शिक्षक) द्वारा गत दिनों उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेतरहट में आयोजित हुई बैठक में सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रामगढ़ चौक के समक्ष खैनी बनाकर खाऐ जाने के गंभीर मामले को लेकर पत्र भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है।
पत्र में कहा गया है कि प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रामगढ़ चौक के उपस्थिति में गत 1 जुलाई 2025 को उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेतरहट में बीएलओ के साथ एक बैठक आयोजित हुई थी।
इस बैठक में बीएलओ उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुलनी के मोहम्मद असलम परवेज ने नियम एवं कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए उनके समक्ष खैनी बनाकर खाया था।
जिसमें सहकारिता प्रसार पदाधिकारी द्वारा उन्हें मना करने पर उक्त बीएलओ ने अभद्र व्यवहार किया गया। इससे स्पष्ट रूप से कोटपा 2023 का उल्लंघन माना गया है।
साथ ही शिक्षक जैसे पद की गरिमा को धूमिल किए जाने की बात कही गई। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह रामगढ़ चौक प्रखंड के बीडीओ ने बीएलओ मोहम्मद असलम परवेज को पत्र भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है।
स्पष्टीकरण का सही जबाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को संसंचित किया जाएगा।


