Sunday, March 29, 2026

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें शाहरुख खान, रणवीर सिंह, शिल्पा शेट्टी एक फ्रेम में नजर आ रहे हैं.

Share

मुंबई: बॉलीवुड के कई चहेते सितारे बीजेपी नेता मोहित कंबोज की बेटी मिशका कंबोज की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए. इन सितारों ने मिशका के पार्टी में चार चांद लगा दिए. पार्टी की कुछ खास इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें बी-टाउन मस्ती करते दिख रहे हैं.

रविवार, 29 मार्च को बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल के स्टोरीज सेक्शन में पार्टी की खूबसूरत पल शेयर की हैं. पहले पोस्ट में मान्यता और संजय दत्त अपने बच्चों के साथ पोज देते दिख रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा है.

maanayata post

दूसरे पोस्ट में मान्यता, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, शिल्पा शेट्टी और अन्य दोस्तों के साथ पोज देती दिख रही हैं. फोटो पोस्ट करते हुए मान्यता ने लिखा है, ‘क्या रात इससे ज्यादा एपिक हो सकती थी?’

maanayata post

बर्थडे पार्टी के लिए, शाहरुख खान ने ब्लैक आउटफिट चुना था. इस इवेंट में उन्होंने कूल सनग्लासेज भी लगाए हुए थे. दूसरी ओर, रणवीर सिंह भी ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आए. उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट पहनी, जिसके ऊपर लेदर जैकेट और पैंट पहनी थी. इवेंट में शामिल होते समय उन्होंने बकेट हैट और सनग्लासेज भी पहने थे.

उस मजेदार रात की एक और झलक सोशल मीडिया पर छाई हुई है. वीडियो में रणवीर को अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक गाते हुए देखा गया. बाद में उनके को-स्टार संजय दत्त भी स्टेज पर उनके साथ शामिल हुए.

इस समय ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की पूरी टीम फिल्म की जबरदस्त सफलता का आनंद ले रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ रही है. अब तक इसने भारत में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. वहीं दुनियाभर में इसने 1250 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कमाई कर ली है. इस जासूसी थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

Read more

Local News