सोमवार शाम रांची से दिल्ली जा रहा एक एयर एंबुलेंस झारखंड के चतरा जिले में क्रैश हो गया. यह विमान एक गंभीर रूप से झुलसे मरीज को इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहा था, लेकिन उड़ान के कुछ ही देर बाद यह हादसे का शिकार हो गया.
जानकारी के मुताबिक, विमान ने शाम 7 बजकर 11 मिनट पर रांची से उड़ान भरी थी, लेकिन शाम 7 बजकर 34 मिनट पर उसका आखिरी संपर्क हुआ. इसके बाद विमान रडार से गायब हो गया और बाद में चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के जंगल में उसका मलबा मिला.
इस एयर एंबुलेंस में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें पायलट कैप्टन विवेक विकास भगत, कैप्टन स्वरजदीप सिंह, मरीज संजय कुमार, तीमारदार अर्चना देवी और धीरू कुमार, डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता और पैरामेडिक स्टाफ सचिन कुमार मिश्रा शामिल थे.
फिलहाल राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और हादसे की वजहों का पता लगाया जा रहा है.


