Monday, March 30, 2026

‘सैयारा’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 6 दिन हो गए – 6 दिनों में फिल्म ने कितनी कमाई की ??

Share

सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. नए कलाकारों अहान पांडे और अनीत पड्डा की पहली फिल्म, प्यार, चाहत और किस्मत की एक रूह को छू लेने वाली कहानी, पूरे देश में दर्शकों का दिल जीत रही है. चार्टबस्टर गानों से लेकर अहान-अनीत की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री तक, यह म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा पहले ही सुपरहिट हो चुका है. अब यह फिल्म कल यानी 24 जुलाई को सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा करने वाली है. ‘सैयारा’ के क्रेज को देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म एक सप्ताह पूरा होने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी.

मोहित सूरी की नई बॉलीवुड फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. छह दिनों के बाद भी फिल्म दमदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के लगभग एक हफ्ते के अंदर ही फिल्म 150 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच गई है.

‘सैयारा’ की 5 दिनों की कमाई
‘सैयारा’ ओपनिंग डे से ही 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही हैं. सैकनिल्क के मुताबिक, मोहित सूरी की नई म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा ने 21.5 करोड़ रुपये के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की. रिलीज के दूसरे और तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में उछाल दर्ज किया गया. शनिवार और रविवार को फिल्म ने क्रमशः 26 करोड़ रुपये और 35.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

दमदार वीकेंड के बाद भी फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ. वीकेंड तक फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए. जैसे- ‘सैयारा’ डेब्यू एक्टर की हिंदी फिल्म के लिए अब तक का हाईएस्ट वर्ल्डवाइड ओपनिंग वीकेंड बनकर उभरी. इसके अलावा ‘सैयारा’ ने अब भारतीय बॉक्स ऑफिस के इतिहास में सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म ओपनिंग वीकेंड का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.

फिल्म की असली परीक्षा सोमवार को हुई, जिसमें यह पूरी तरह से पास हुई. ‘सैयारा’ ने पहले सोमवार को 24 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. वहीं, मंगलवार को इसकी कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिलीज के 5वें दिन फिल्म ने 25 करोड़ रुपये कमाए. 5 दिनों में फिल्म ने भारत में 132.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली हैं.

‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6
बात करें रिलीज के छठे दिन की, तो छठे दिन भी ‘सैयारा’ का क्रेज बरकरार नजर आ रहा है. बुधवार शाम 7 बजे तक फिल्म की कमाई डबल डिजिट तक पहुंच गई है. सैकनिल्क के मुताबिक, ‘सैयारा’ ने 23 जुलाई शाम 8 बजे तक 14.63 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. बुधवार शाम 8 बजे तक फिल्म का कुल कलेक्शन 146.88 करोड़ रुपये हो गया है.

दिनइंडिया नेट कलेक्शन
125.5 करोड़ रुपये
226 करोड़ रुपये
335.75 करोड़ रुपये
424 करोड़ रुपये
525 करोड़ रुपये
614.63 करोड़ रुपये
टोटल146.88 करोड़ रुपये
  • https://www.youtube.com/embed/9r-tT5IN0vg?si=IfioBpSgjNDPf-AE

‘सैयारा’ के बारे
‘सैयारा’ में अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे को ‘कृष कपूर’ और उभरती हुई अदाकारा अनीत पड्डा को ‘वाणी’ के रूप में पेश किया गया है. मोहित सूरी की निर्देशित यह रोमांटिक फिल्म दो भावुक प्रेमियों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक-दूसरे के साथ रहने के लिए अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ावों से जूझते हैं और प्यार के उतार-चढ़ाव का सामना करते हैं. फिल्म प्यार और दिल टूटने के विषयों पर आधारित है. ‘सैयारा’ एक नवोदित फिल्म के रूप में हर गुजरते दिन के साथ रिकॉर्ड बना रही है और तोड़ रही है.

Read more

Local News